बढ़िया आइसक्रीम के बहाने 2 नाबालिग छात्राओं से गैंगरेप, गाजियाबाद के लोनी में शर्मनाक घटना

हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
Follow us on Google News
share

दिल्ली से सटे गाजियाबाद के लोनी में बढ़िया कंपनी की आइसक्रीम दिलाने का झांसा देकर दो नाबालिग लड़कियों से गैंगरेप किया गया। दोनों आरोपी अलग समुदाय के हैं। पुलिस ने एनकाउंटर के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Minor Girl gangraped
गाजियाबाद के लोनी में 2 नाबालिग छात्राओं से गैंगरेप। प्रतीकात्मक तस्वीर

गाजियाबाद के लोनी इलाके की एक कॉलोनी में रहने वाली दो नाबालिग छात्राओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम देने वाले दूसरे समुदाय के दोनों फरार आरोपियों को पुलिस ने रविवार देर रात हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र के एक निवासी ने पुलिस को बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी कक्षा 8वीं क्लास की छात्रा है। वह और उनकी पत्नी मजदूरी कर परिवार का गुजारा करते हैं। उनकी बेटी 2 सितंबर की देर शाम घर से लापता हो गई थी। कुछ देर बाद पता चला कि 7वीं क्लास में पढ़ने वाली उनकी बेटी की एक सहेली भी घर पर नहीं है। 3 सितंबर की सुबह किसी तरह दोनों किशोरियां घर पहुंचीं। उन्होंने परिजनों को बताया कि कॉलोनी में रहने वाले दूसरे समुदाय के दो युवक उन्हें जबरन अपने साथ एक घर में ले गए और उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

मेडिकल में हुई गैंगरेप की पुष्टि

इसके बाद छात्राओं के परिजन दोनों किशोरियों को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर दोनों किशोरियों को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया। जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने छेड़खानी के मुकदमे में सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो ऐक्ट की धाराएं बढ़ा दीं। सहायक पुलिस आयुक्त रामकिशन ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

आइसक्रीम दिलाने का झांसा देकर साथ ले गए

पीड़ित दोनों छात्राएं अलग-अलग स्कूलों में पढ़ती हैं और उनके बीच दोस्ती है। 2 सितंबर की शाम आइसक्रीम खाने के दौरान आरोपी एहसान और गुलजार उनके पास आए। दोनों छात्राएं उन्हें जानती थीं। आरोपियों ने छात्राओं को अच्छी कंपनी की आइसक्रीम दिलाने का झांसा दिया और अपने साथ ले जाकर वारदात की।

परिजनों और विधायक की कड़ी कार्रवाई की मांग

पीड़ित छात्राओं के परिजनों ने आरोपियों का एनकाउंटर करने और उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का कहना है कि वे गरीब हैं, इसलिए पुलिस ने उनकी शिकायत पर पहले छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया था। अब उनकी मांग है कि आरोपियों का एनकाउंटर हो और उनके घर पर बुलडोजर चलाया जाए। इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने भी सख्त कार्रवाई की बात कही है। वहीं, घटना के बाद लोनी के विधायक नंद किशोर गुर्जर सहायक पुलिस आयुक्त से मिले। उन्होंने भी दोनों आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

दोनों आरोपी युवकों को गोली लगी

ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र में खानपुर के जंगल के पास रविवार देर रात दोनों फरार आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई। इस दौरान आरोपी एहसान और गुलजार के पैर में गोली लगी। सहायक पुलिस आयुक्त लोनी रामकिशन ने बताया कि दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनके कब्जे से दिल्ली से चुराई गई स्कूटी, दो तमंचे और दो कारतूस बरामद हुए हैं।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News , Delhi Protest Live और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsबढ़िया आइसक्रीम के बहाने 2 छात्राओं से गैंगरेप, गाजियाबाद में शर्मनाक घटना