Hindi Newsएनसीआर NewsTwo men detained for link to car that exploded near Delhi Red Fort
दिल्ली ब्लास्ट : पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया, धमाके वाली i20 कार से क्या है लिंक

दिल्ली ब्लास्ट : पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया, धमाके वाली i20 कार से क्या है लिंक

संक्षेप:

दिल्ली में सोमवार शाम लाल किले के पास एक कार में हुए धमाके में 8 लोगों की मौत के बाद पुलिस ने अब तक दो लोगों को हिरासत में लिया है। इन लोगों की पहचान सलमान और देवेंद्र के रूप में हुई है, जो पहले धमाके वाली हुंडई i20 कार के मालिक थे।  

Nov 11, 2025 07:47 am ISTPraveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली में सोमवार शाम लाल किले के पास एक कार में हुए धमाके में 8 लोगों की मौत के बाद पुलिस ने अब तक दो लोगों को हिरासत में लिया है। इन लोगों की पहचान सलमान और देवेंद्र के रूप में हुई है, जो पहले धमाके वाली हुंडई i20 कार के मालिक थे। पुलिस ने सोमवार रात को बताया कि आगे के सुराग तलाशने के लिए कार की पूरी सेल हिस्ट्री खंगाली जा रही है। जांचकर्ताओं ने अब तक किसी आतंकी साजिश या किसी और वजह से जुड़े कोई नतीजे नहीं निकाले हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि सभी एंगल से जांच की जा रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा में गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि धमाके में शामिल हुंडई i20 कार असल में गुरुग्राम निवासी सलमान के नाम पर रजिस्टर्ड थी। यह 2013 मॉडल की सफेद रंग की कार है। उन्होंने कहा कि सलमान ने यह कार करीब डेढ़ साल पहले दिल्ली के ओखला में रहने वाले देवेंद्र नाम के एक आदमी को बेच दी थी। हमने सलमान को दिल्ली पुलिस को सौंप दिया है।

दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने बताया कि देवेंद्र को भी हिरासत में ले लिया गया है।

ये भी पढ़ें:बिहार चुनाव में हिंदू-मुस्लिम ध्रुवीकरण का प्रयास होगा? दिल्ली धमाकों पर दिग्विज

संदीप कुमार ने कहा कि कार की बाद की बिक्री और उसके मालिकाना हक की पूरी चेन का पता लगाने के लिए दोनों से पूछताछ की जा रही है। गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता ने यह भी बताया कि कार बाद में अंबाला में भी किसी को बेची गई थी, लेकिन अभी और जानकारी जुटाई जा रही है।

सलमान गुरुग्राम के शांति नगर का रहने वाला है, जहां वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता है। रात 11:30 बजे तक मिली जानकारी के अनुसार, उसकी पत्नी ने पत्रकारों को बताया कि उसने आर्थिक तंगी के चलते अपनी कार बेच दी थी।

दिल्ली कार धमाका

10 नवंबर की शाम यह धमाका उस वक्त हुआ जब इलाके में काफी भीड़ थी। इस घटना में 8 लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए। घायलों को कुछ किलोमीटर दूर एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने धमाके के बाद एक ब्रीफिंग में कहा कि सुभाष मार्ग ट्रैफिक सिग्नल पर एक हुंडई i20 कार में धमाका हुआ था। शाह ने कहा कि सभी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए इस घटना की जांच की जा रही है और इसके नतीजे जनता के सामने पेश किए जाएंगे।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।