Hindi Newsएनसीआर NewsTwo friends stabbed in Delhi welcome area one died and other is injured
दिल्ली के वेलकम में 2 दोस्तों पर चाकू हमला; एक की मौत, दूसरे का इलाज जारी

दिल्ली के वेलकम में 2 दोस्तों पर चाकू हमला; एक की मौत, दूसरे का इलाज जारी

संक्षेप:

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में चाकूबाजी की घटना से एक बार फिर सनसनी फैल गई। इस घटना में घायल दो दोस्तों में से एक मौत हो गई, जबकि दूसरे का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Jan 06, 2026 09:05 am ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में चाकूबाजी की घटना से एक बार फिर सनसनी फैल गई। इस घटना में घायल दो दोस्तों में से एक मौत हो गई, जबकि दूसरे का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुलिस ने बताया कि सोमवार रात करीब 10:02 बजे वेलकम थाना पुलिस को कूड़ा खत्ता, पीली मिट्टी के पास चाकूबाजी की घटना की सूचना मिली थी। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो दो लोग लहूलुहान हालत में घायल मिले। पुलिस द्वारा उन्हें तुरंत पास के गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल ले जाया गया।

ये भी पढ़ें:परिवार का काल बन गया बढ़ता कर्ज, दिल्ली में बेटे ने मां और भाई-बहन को मार डाला

घायलों में से एक युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान 18 साल के अरमान, पुत्र मोहम्मद जाहिद के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवक का नाम अल्ताफ अली (18 साल), पुत्र शमीम है। दोनों लोग जेएमसी, वेलकम के रहने वाले हैं।

आरोपियों की पहचान और उन्हें पकड़ने को कई टीमें लगाईं

पुलिस ने वेलकम थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर सबूत इकट्ठा किए। चाकूबाजी में शामिल आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए कई टीमें लगाई गई हैं। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:दिल्ली के शाहदरा में बुजुर्ग कपल के डबल मर्डर से सनसनी,अलग-अलग कमरों में मिले शव

25 दिसंबर को हुई थी सूरज की हत्या

गौरतलब है कि बीते महीने 25 दिसंबर की रात को भी वेलकम इलाके में सूरज नाम के एक युवक की चाकू से हमला करके हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने बताया कि यह घटना रात 8.09 बजे वेलकम मेडिकल स्टोर के पास जेड-ब्लॉक में हुई।

घटना की सूचना मिलते ही वेलकम थाने के पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित को घायल अवस्था में पाया। उसे तुरंत जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

ये भी पढ़ें:TV के शोर में दब गईं दंपती की चीखें?, शाहदरा डबल मर्डर में क्या बातें आईं सामने
Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।