Hindi Newsएनसीआर NewsTwo encounters in Delhi early morning 4 criminals got bullet injuries including wanted arms supplier Koku
दिल्ली में सुबह-सुबह हुए 2 एनकाउंटर, वॉन्टेड बदमाश कोकू समेत 4 अपराधियों को लगी गोली

दिल्ली में सुबह-सुबह हुए 2 एनकाउंटर, वॉन्टेड बदमाश कोकू समेत 4 अपराधियों को लगी गोली

संक्षेप:

दिल्ली पुलिस ने राजधानी के महरौली और नांगलोई इलाकों में शनिवार तड़के हुए दो एनकाउंटर के बाद वॉन्टेड शातिर अपराधी और आर्म्स सप्लायर कनिष्क पहाड़िया उर्फ कोकू पहाड़िया समेत चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान एक पुलिसकर्मी भी हाथ में गोली लगने से घायल हो गया।  

Sat, 25 Oct 2025 11:51 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली। रजनीश पांडेय
share Share
Follow Us on

दिल्ली पुलिस ने राजधानी के महरौली और नांगलोई इलाकों में शनिवार तड़के हुए दो एनकाउंटर के बाद वॉन्टेड शातिर अपराधी और आर्म्स सप्लायर कनिष्क पहाड़िया उर्फ कोकू पहाड़िया समेत चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान एक पुलिसकर्मी भी हाथ में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने सभी को इलाज के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

साउथ दिल्ली के महरौली में शुक्रवार रात पुलिस ने मुठभेड़ में शातिर अपराधी कनिष्क उर्फ कोकू पहाड़िया पैर में गोली लगने से घायल हो गया। अधिकारियों ने बताया कि उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

डीसीपी अंकित चौहान ने बताया कि पुलिस दिल्ली के मदनगीर के रहने वाला कनिष्क उर्फ ​​कोकू उर्फ ​​विशाल (27) को काफी समय से ट्रेस कर रही थी। वह एक घोषित बदमाश था। उसके ऊपर अलग-अलग थानों में आर्म्स एक्ट के 5 मुकदमों सहित कुल 13 मुकदमे दर्ज हैं।

इस बीच शुक्रवार को उसके लाडो सराय इलाके में आने की सूचना मिली थी। पुलिस की एक टीम ने इस पर लाडो सराय श्मशान घाट रोड के पास नाकाबंदी की थी। उन्होंने बताया कि रात लगभग 3:15 बजे एक व्यक्ति बाइक से वहां पहुंचा। पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा करने वह बाइक मोड़कर भागने लगा, तभी उसकी बाइक फिसलकर गिर गई। पुलिस द्वारा पीछा करने पर उसने पकड़े जाने से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस टीम भी बुलेट प्रूफ जैकेट के साथ पहले से ही पूरी तैयारी में थी। इसके बाद पुलिस की ओर से आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई के दौरान आरोपी के पैर में गोली लग गई।

पुलिसकर्मी को भी लगी गोली

डीसीपी ने बताया कि इस दौरान कोकू पहाड़िया की ओर से की गई गोलीबारी में तीन सब-इंस्पेक्टर और दो हेड कॉन्स्टेबल की बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगी। वहीं एक हेड कॉन्स्टेबल रविंद्र को हाथ में भी गोली लगी। इलाज के बाद अब वो ठीक हैं।

हथियारों का शौकीन है कोकू

डीसीपी ने बताया कि दिल्ली के मदनगीर का रहने वाला कनिष्क उर्फ ​​कोकू उर्फ ​​विशाल (27) के खिलाफ कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। कोकू हथियारों का शौकीन है और अक्सर हथियार लेकर घूमता था। उसने अपने विभिन्न सोशल मीडिया प्रोफाइल्स पर भी हथियारों के साथ फोटो डाल रखी हैं। वह लूटपाट और झपटमारी जैसे अपराधों में भी शामिल रहता था।

पुलिस ने उसके पास से दो पिस्टल, भरी हुई मैगजीन और 4 खाली कारतूस बरामद किए हैं। संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

पश्चिमी दिल्ली में पुलिस मुठभेड़ में तीन व्यक्ति घायल

वहीं, पश्चिमी दिल्ली के नांगलोई इलाके में शनिवार तड़के पुलिस के साथ मुठभेड़ में तीन व्यक्ति घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए तीनों बदमाश दो दिन पहले पुलिस की एक टीम के साथ हुई एक अन्य मुठभेड़ के बाद फरार हो गए थे।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उन्हें नांगलोई इलाके में रोका। जब उन्हें सरेंडर करने के लिए कहा गया, तो उन्होंने पुलिस पर गोली चला दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोलीबारी की। अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी के दौरान तीनों घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए एक अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि उनकी पहचान की जा रही है और आगे की जांच जारी है।

(भाषा के इनपुट के साथ)

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।