Hindi Newsएनसीआर NewsTwo convicted in heroin smuggling case get 10 years imprisonment
समाज के लिए घातक; हेरोइन तस्करी मामले में दो दोषियों को 10 साल की जेल

समाज के लिए घातक; हेरोइन तस्करी मामले में दो दोषियों को 10 साल की जेल

संक्षेप:

दिल्ली के द्वारका जिला अदालत ने 7.62 किलो हेरोइन तस्करी के मामले में सजा सुनाते हुए साफ किया है कि नशे का कारोबार समाज के लिए घातक है।

Feb 09, 2026 11:44 pm ISTAditi Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली के द्वारका जिला अदालत ने 7.62 किलो हेरोइन तस्करी के मामले में सजा सुनाते हुए साफ किया है कि नशे का कारोबार समाज के लिए घातक है। विशेष एनडीपीएस न्यायाधीश मनु गोयल खरब की अदालत ने मामले में दोषी ठहराए गए अब्दुल खालिक नूरजई और गुलाम हजरत मिर्जाले को 10-10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही दोनों पर अलग-अलग धाराओं में कुल तीन लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अदालत के मुताबिक, जांच में सामने आया था कि अब्दुल खालिक के पास से 4.02 किलो और गुलाम हजरत के पास से 3.60 किलो हेरोइन बरामद हुई थी, जिसे प्लास्टिक की बोतलों में छिपाकर रखा गया था। अभियोजन पक्ष की ओर से दलील दी गई थी कि दोनों दोषियों के कृत्य समाज को गहरी चोट पहुंचाने वाले हैं और उन्हें अधिकतम सजा दी जानी चाहिए।

पांच साल से न्यायिक हिरासत में

वहीं, बचाव पक्ष ने अदालत को बताया कि दोनों आरोपी पिछले करीब पांच साल से न्यायिक हिरासत में हैं। पहली बार किसी आपराधिक मामले में फंसे हैं और जेल में उनका आचरण संतोषजनक रहा है। यह भी दलील दी गई कि दोनों के परिवार पूरी तरह उन पर निर्भर हैं और आय का कोई अन्य स्रोत नहीं है। अदालत ने सजा तय करते समय इन तथ्यों को भी रिकॉर्ड पर लिया।

ये भी पढ़ें:दिल्ली में बढ़ी गर्मी; 3 दिन 20 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, इस हफ्ते कैसा मौसम?
ये भी पढ़ें:एपस्टीन फाइल्स से दिल्ली में लोगों के गायब होने तक, जमकर बोले बाबा बागेश्वर
ये भी पढ़ें:जनरल नरवणे की अप्रकाशित किताब लीक होने पर कड़ा एक्शन; दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR

अदालत ने अपने आदेश में कहा कि सजा सुनाते समय गंभीरता और मानवीय पहलुओं के बीच संतुलन जरूरी है। इसी आधार पर दोनों को एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21(सी) और 23(सी) के तहत 10-10 साल का कठोर कारावास और एक-एक लाख रुपये जुर्माना, जबकि साजिश से जुड़ी धारा 29 के तहत तीन साल का कठोर कारावास और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा दी गई। सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी।

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।