आपसी रंजिश में गई दोनों भाइयों की जान, हाशिम बाबा के इशारे पर वारदात की आशंका; सामने आई यह वजह
जेल में बंद हाशिम बाबा को जब इस बारे में पता चला तो उसने बॉबी कबूतर को नदीम का काम तमाम करने की जिम्मेदारी सौंप दी। इसके बाद ही नदीम व उसके भाई फजील की हत्या हुई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दिल्ली के जाफराबाद इलाके में सोमवार रात दो सगे भाइयों नदीम व फजील की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, इस मामले में हाशिम बाबा गिरोह का हाथ होने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि हाशिम बाबा के इशारे पर ही इस वारदात को अंजाम दिया गया। सूत्रों ने बताया कि व्यवसायिक प्रतिद्वंद्विता की वजह से इस वारदात को अंजाम दिया गया। दोनों भाई हाशिम के करीबी शेख सलीम उर्फ सलीम पिस्टल के हथियार तस्करी के कारोबार में आड़े आ रहे थे, जिसकी वजह से उन्होंने दोनों को रास्ते से हटा दिया। फिलहाल पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही हैं।
सलीम पिस्टल के कारोबार को पहुंच रहा था नुकसान
सूत्रों के अनुसार, सलीम पिस्टल विदेशों से हथियार मंगवाकर दिल्ली के गैंगस्टरों को बेचता है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में उसका ये नेटवर्क बॉबी कबूतर, असद कुरैशी व अन्य मिलकर सम्भाल रहे थे। विवाद की जो वजह सामने आ रही है, उसके अनुसार जिन हथियारों के लिए सलीम 3 से 4 लाख रुपए लेता था। उनको नदीम एक लाख रुपए में ही उपलब्ध करवा देता था। इससे सलीम के हथियार तस्करी के कारोबार पर असर पड़ रहा था और उसका बाजार खराब हो रहा था।
असद व बॉबी को नदीम पर था नाम लेने का शक
उधर असद व बॉबी को लगता था कि इस साल नेपाल से सलीम की गिरफ्तारी के बाद पुलिस के सामने नदीम ने हथियार तस्करी में असद का भी नाम ले लिया था। इससे पहले असद व नदीम एक ही साथ काम करते थे। रंजिश होने पर असद ने बॉबी के साथ अलग काम शुरू कर दिया था।
उधर, जेल में बंद हाशिम बाबा को जब इस बारे में पता चला तो उसने बॉबी कबूतर को नदीम का काम तमाम करने की जिम्मेदारी सौंप दी। इसके बाद ही नदीम व उसके भाई फजील की हत्या हुई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। नदीम व असद दोनों के खिलाफ कई आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं।
लेखक के बारे में
Sourabh Jainसौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव
सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।
इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।
सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।



