शादी में दूल्हे को छोटी-बड़ी माला पहनाने पर आपस में दो जीजा भिड़े, चले लात-घूंसे और पत्थर- VIDEO

Ratan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नूंह
Follow us on Google News
share

Nuh wedding clash: हालांकि बिरादरी के जिम्मेदार लोगों की दखल के बाद मामला शांत हुआ और बारात रवाना हुई। अब इस विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

शादी में दूल्हे को छोटी-बड़ी माला पहनाने पर आपस में दो जीजा भिड़े, चले लात-घूंसे और पत्थर- VIDEO

Nuh wedding clash: हरियाणा के नूंह स्थित नहेदा गांव में मंगलवार को बारात के जाने से पहले दूल्हे के गले में नोटों की माला डालने की रस्म को लेकर दो जीजा आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में मारपीट के साथ पथराव हुआ। इसके चलते शादी का खुशनुमा माहौल तनाव में तब्दील हो गया। हालांकि बिरादरी के जिम्मेदार लोगों की दखल के बाद मामला शांत हुआ और बारात रवाना हुई। अब इस विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

सलाम की रस्म में बिगड़ा माहौल

जानकारों के मुताबिक नहेदा गांव में बारात लेकर निकलने से पहले दूल्हे के सलाम रस्म का कार्यक्रम चल रहा था। बारात पलवल जिले के उपमंडल हथीन जानी थी। इसी दौरान बड़े जीजा ने दूल्हे को नोटों की माला पहनाई। तभी छोटे जीजा ने उससे बड़ी (ज्यादा नोटों की) माला पहना दी। उसके बाद छोटे जीजा ने छत पर चढ़कर आतिशबाजी शुरू कर दी और नोटों की गड्डियां उड़ाने लगे। इस दौरान दोनों के बीच तकरार शुरू हो गई। बड़े जीजा को यह व्यवहार अपमानजनक लगा, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया और विवाद ने अचानक गंभीर रूप ले लिया।

दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव

देखते ही देखते दोनों जीजाओं के समर्थक आमने-सामने आ गए। पहले कहासुनी हुई, फिर मामला हाथापाई तक पहुंच गया। शादी वाले घर में अफरा-तफरी मच गई और लोग एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलाने लगे। कुछ लोगों ने पत्थरबाजी भी शुरू कर दी। इससे समारोह में मौजूद महिलाएं और बच्चे डर गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों और रिश्तेदारों ने किसी तरह बीच-बचाव किया। काफी देर बाद दोनों पक्षों को अलग किया गया और स्थिति पर काबू पाया गया। इस पूरे घटनाक्रम में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।

बिरादरी के हस्तक्षेप से हुआ समझौता

घटना के बाद शादी की गरिमा बनाए रखने के लिए समाज के जिम्मेदार लोगों ने पहल की। दोनों पक्षों को बैठाकर बातचीत कराई गई। बिरादरी स्तर पर राजीनामा कराया गया, जिससे मामला आगे नहीं बढ़ा। परिवार के लोगों ने भी आपसी सहमति से विवाद खत्म करने का निर्णय लिया। इसके बाद शादी की बाकी रस्में पूरी कराई गईं। इस समझौते से किसी बड़े विवाद या पुलिस कार्रवाई की नौबत टल गई और माहौल सामान्य करने में मदद मिली।

पुलिस तक नहीं पहुंची शिकायत, जांच की बात

घटना थाना बिछोर क्षेत्र की है, लेकिन इस संबंध में पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। थाना प्रभारी का कहना है कि उन्हें इस झगड़े की जानकारी मिली है, लेकिन अभी तक किसी पक्ष ने शिकायत नहीं की। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी।

किराया पर ल रहे नोटों की माला

लोगों का कहना है कि मेवात क्षेत्र में शादियों के दौरान नोटों की माला पहनाने और पैसे उड़ाने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। लोग इसे अपनी हैसियत और प्रतिष्ठा से जोड़कर देखते हैं। कई परिवार दिखावे के लिए किराए पर नोटों की मालाएं तक लाते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ मामलों में लाखों रुपये की मालाएं पहनाई जाती हैं। यह परंपरा सामाजिक दबाव भी पैदा करती है और कई बार इसी दिखावे के कारण विवाद और झगड़े की स्थिति बन जाती है।

गांव में अब शांति है

गांव के सरपंच जुबेर का कहना है कि यह मंगलवार की घटना है। मामला शांत हो गया था। बारात चली गई थी। गांव में भी शांति है। रिश्तेदारों से अपील की गई है कि दूल्हे को नोट पहनाने वाली रस्म को बन्द करें, इससे माहौल खराब होता है।

रिपोर्ट- सरसमल

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।