ट्विशा शर्मा और दीपिका नागर; नोएडा की दो बेटियों संग दहेज वाला कांड दहला देगा
नोएडी की दो बेटियों के साथ जो कुछ हुआ उसकी कहानी आपको झकझोर देगी। पढ़े-लिखे और समृद्ध परिवारों में ब्याही गईं इन बेटियों को दहेज के लालच में खौफनाक कदम उठाने पर मजबूर कर दिया गया।

ट्विशा शर्मा और दीपिका नागर… नोएडा की दो बेटियों संग जो कुछ हुआ उसकी पूरी सच्चाई तो जांच के बाद ही सामने आएगी, लेकिन परिवालों ने दहेज के लिए प्रताड़ना की जो कहानी सुनाई वह दहला देने वाला है। नोएडा की ट्विशा शर्मा जहां पिछले दिनों भोपाल में अपने ससुराल में फंदे से लटकी पाई गई तो वहीं दीपिका नागर ने ग्रेटर नोएडा के जलपुरा गांव में छत से छलांग लगाकर जान दे दी। दोनों ही मामलों में दहेज के लिए उत्पीड़न और मारपीट के आरोप लगाए गए हैं।
ट्विशा शर्मा की कहानी क्या है
बात 2024 की है। नोएडा की ट्विशा शर्मा की मुलाकात एक डेटिंग ऐप के जरिए भोपाल के एक वकील और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के बेटे समर्थ सिंह से हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई। दोनों ने परिवार को राजी किया और फिर दिसंबर 2025 में शादी कर ली। लव मैरिज के छह महीने के भीतर ही ट्विशा के साथ क्या-क्या हुआ, उसके बारे में बताने से पहले आपको बता दें कि 12 मई को 33 साल की ट्विशा शर्मा का शव कटारा हिल्स इलाके स्थित ससुराल में फंदे से लटका मिला था।
एसआईटी कर रही मौत की जांच
समर्थ सिंह और उनकी मां गिरिबाला सिंह ट्विशा को लेकर अस्पताल लेकर पहुंचे थे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की ओर से रात 11 बजे पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों की ओर से हत्या का आरोप लगाए जाने के बाद भोपाल पुलिस ने एसआईटी का गठन किया है। एसआईटी के प्रमुख बनाए गए एसीपी रजनीश कश्यप ने बताया कि दहेज हत्या और उत्पीड़न से संबंधित बीएनएस की धाराओं में समर्थ सिंह, उसके पिता और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। भोपाल की एक अदालत ने शुक्रवार को सेवानिवृत्त न्यायाधीश को अग्रिम जमानत दे दी।
परिजनों के क्या आरोप
कटारा हिल्स पुलिस थाना के वरिष्ठ अधिकारी सुनील कुमार दुबे ने कहा कि नोएडा निवासी ट्विशा के परिवार ने उसके ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। रिश्तेदारों ने दावा किया कि उसे लंबे समय से दहेज के अलावा अन्य कई वजहों से प्रताड़ित किया जा रहा था। ट्विशा मंगलवार रात करीब 10 बजे तक फोन पर परिजनों के संपर्क में थी। उसने अपनी मां और दोस्त को मैसेज में बताया था कि वह किस तरह परेशान है और नोएडा लौटना चाहती है। ट्विशा के चैट से यह भी पता चला है कि पति समर्थ उस पर शक करता था।
ग्रेटर नोएडा में दीपिका संग क्या हुआ
नोएडा की ट्विशा संग जिस तरह की घटना भोपाल में हुई, कुछ वैसी ही परिस्थिति में ग्रेटर नोएडा में दीपिका नागर की भी जान चली गई। कथित तौर पर दहेज प्रताड़ना से तंग आकर 24 साल की दीपिका नागर ने घर की छत से कूदकर खुदकुशी कर ली। दीपिका के पिता की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि महिला के पति ऋतिक और ससुर मनोज को गिरफ्तार कर लिया गया है।
'एक करोड़ का दहेज दिया था, और मांग की जा रही थी'
इकोटेक-3 थाने में दीपिका की मौत के संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई। दीपिका की शादी करीब डेढ़ साल पहले जलपुरा गांव के निवासी ऋतिक से हुई थी। दीपिक के परिजनों का कहना है कि 14 महीने पहले उन्होंने धूमधाम से बेटी की शादी ऋतिक से की थी। उन्होंने शादी में स्कॉर्पियो, 50 लाख का सोना समेत करीब एक करोड़ रुपये का दहेज दिया था। लेकिन ससुराल में उसे और दहेज लाने के लिए कहा जा रहा था। दीपिका के साथ कथित तौर पर मारपीट की जाती थी। उसे फॉर्च्यूनर गाड़ी और 50 लाख कैश लाने को कहा जा रहा था। इनकार करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। दीपिका के परिजनों का दावा है कि उनकी बेटी के शरीर पर चोट के निशान भी हैं, उनकी बेटी ने खुदकुशी नहीं की है, बल्कि मारकर उसे छत से फेंका गया है। पुलिस उपायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रविवार रात दीपिका ने छत से छलांग लगा दी। कथित तौर पर दहेज उत्पीड़न से तंग आकर उसने यह कदम उठाया।
लेखक के बारे में
Sudhir Jhaसुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)
सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
15 सालों का अनुभव
सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।
विश्वसनीय खबरों का लेखन
सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।
शिक्षा और सम्मान
सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।
विशेषज्ञता
राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप


