Hindi Newsएनसीआर Newsturkman gate tension market closed heavy police deployment local residents fear
छावनी बना तुर्कमान गेट, बाजार बंद, रात भर दहशत में रहे लोग.. पत्थरबाजी के बाद कैसे हालात?

छावनी बना तुर्कमान गेट, बाजार बंद, रात भर दहशत में रहे लोग.. पत्थरबाजी के बाद कैसे हालात?

संक्षेप:

तुर्कमान गेट में अतिक्रमण की कार्रवाई के बाद तनाव का माहौल है, जहां बाजार पूरी तरह बंद रहे और सुरक्षा बलों की भारी तैनाती की गई है। स्थानीय लोग रात भर दहशत में रहे और कई रास्तों को बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया गया।

Jan 08, 2026 06:19 am ISTAnubhav Shakya हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

सैयद फैज इलाही मस्जिद के पास मंगलवार देर रात अतिक्रमण पर कार्रवाई से पहले पुलिस अधिकारियों और इलाके के बड़े-बुजुर्ग स्थानीय लोगों ने भीड़ को हटने और गली में इकट्ठा नहीं होने की अपील की। इसी दौरान अचानक इलाके में अफरातफरी मची गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बाजार रहा बंद

घटना के बाद तुर्कमान गेट की गलियों में ईंट-पत्थर बिखरे हैं। बुधवार को बाजार पूरी तरह बंद रहा। स्थानीय निवासी रातभर दहशत का माहौल है। पूरे इलाके में पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात हैं। स्थानीय निवासी फैजल अली ने बताया कि वह शाम छह बजे घर आए और चाचा की दुकान गए। पुलिसकर्मी दुकान बंद करने के लिए कहने लगे।

रात 10 बजे तक भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच चुका था। अफवाह फैल गई कि मस्जिद को गिराया जा रहा है, जिसके चलते लोग इकट्ठा होने लगे। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करीब तीन-चार घंटे चली।

ये भी पढ़ें:अफवाह भरे संदेश भेजकर भड़काई भीड़, तुर्कमान गेट पत्थरबाजी में अब तक क्या पता चला

गलियों में सुरक्षाकर्मियों का पहरा

फाटक तैलियान, मोहल्ला कब्रिस्तान और चितली कब्र इलाके की गलियों को बंद कर दिया गया, जिससे लोगों को जरूरी कार्य के लिए निकलने में कठिनाई हुई। बीमार लोगों को भी मुख्य सड़क तक पहुंचने में परेशानी हुई। बैरिकेडिंग और बंद रास्तों के कारण स्थानीय लोग अपने घरों और कार्यस्थलों तक पहुंच नहीं पाए।

ये भी पढ़ें:तुर्कमान गेट के बाद जामा मस्जिद इलाके की बारी; HC ने अतिक्रमण पर क्या दिया आदेश?

कई मस्जिदों में नहीं पढ़ी गई नमाज

पत्थरबाजी की घटना के बाद इलाके की कुछ मस्जिदों में बुधवार को नमाज नहीं पढ़ी गई, जिनमें बड़ी मस्जिद और काली मस्जिद शामिल हैं। तुर्कमान गेट और चितली कब्र इलाके की करीब 1500 से 2000 दुकानें बंद रहीं। शाम को कुछ जरूरी दुकानें खुली, लेकिन कारोबार पर भारी असर पड़ा। इलाके के लोग इस घटना से गहरी निराशा और डर का सामना कर रहे हैं।

स्थानीय निवासी शाहरुख ने बताया कि पूरा इलाका रात 11 बजे के करीब छावनी में तब्दील हो गया था। मुझे ऑफिस के काम के चलते बाहर जाना था, लेकिन पुलिस जाने से रोक रही थी। घर वाले भी बाहर जाने से बार-बार मना कर रहे थे। मैं जब गली तक पहुंचा तो तुर्कमान गेट के पास भीड़ एकत्रित होने लगी थी। मैं यह देखकर घबरा गया था।

स्थानीय निवासी शदाब खान ने बताया कि घटना से कुछ समय पहले ही मैं घर पहुंचा था। परिवार के लोग बुलडोजर की कार्रवाई की बात कर रहे थे। सभी डरे हुए थे। घर के आसपास काफी तनावपूर्ण माहौल था। पुलिसकर्मी लोगों से घरों के अंदर जाने की अपील कर रहे थे। दूरी ओर भीड़ पत्थर फेंक रही थी। मैं मंगलवार देर रात से सो नहीं पाया।

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।