आज आप साफ-साफ शब्दों में बोल देना; ट्रंप से मुलाकात से पहले पीएम मोदी को केजरीवाल ने दी कौन सी सलाह
पीएम को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने लिखा, 'आज आप फ्रांस में ट्रंप से मिल रहे हैं। कृपया तीन भारतीयों की हत्या पर उनके सामने हमारा कड़ा विरोध और गुस्सा जाहिर करें। ट्रंप के सामने डटकर खड़े होने का साहस दिखाएं। भारत को एक मजबूत प्रधानमंत्री की जरूरत है। कृपया आज साहस दिखाएं।'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'जी-7' शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए फिलहाल फ्रांस के एवियॉन शहर में हैं, और अगर सबकुछ ठीक रहा तो बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी औपचारिक मुलाकात होना तय है। जिसमें दोनों देशों के प्रमुख नेताओं के बीच कई अहम मुद्दों पर बातचीत होगी। इसी बीच इस मुलाकात से पहले आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी को सलाह देते हुए उनके लिए एक खास वीडियो संदेश जारी किया है। जिसमें उन्होंने पीएम से अपील की है कि ट्रंप से मुलाकात के दौरान वे स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज में मारे गए तीन भारतीयों का मुद्दा उठाएं और इस मसले को लेकर ट्रंप को साफ-साफ चेतावनी दे दें।
केजरीवाल ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से अपील करते हुए कहा, 'प्रधानमंत्रीजी आज आपकी फ्रांस में ट्रंप के साथ वन-टू-वन मीटिंग है। ट्रंप को आज आप साफ-साफ शब्दों में बोल दीजिए, ट्रंप ने हमारे तीन भारतीयों की मिसाइल दागकर निर्मम हत्या कर दी। ऐसे में आप उनको 140 करोड़ भारतीय लोगों का संदेश साफ-साफ दे दीजिए, कि आपकी इस हरकत से भारत के लोग बहुत नाराज हैं।'
'आपने तीन भारतीयों के लिए प्रार्थना तक नहीं की'
पीएम को सलाह देते हुए आगे केजरीवाल ने कहा, 'भारत एक महान और शक्तिशाली देश है और भारत ऐसी हरकतों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा। प्रधानमंत्रीजी, ट्रंप ने तीन भारतीयों को मौत के घाट उतार दिया, आपने एक ट्वीट तक नहीं किया, आपने एक संदेश तक नहीं दिया, आपने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना तक नहीं की।'
'हमें कमजोर और चुप रहने वाला प्रधानमंत्री नहीं चाहिए'
आगे इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री की चुप्पी को कायरता बताते हुए केजरीवाल ने आगे लिखा, 'हमें एक शक्तिशाली और बहादुर प्रधानमंत्री की जरूरत है, हमें कमजोर प्रधानमंत्री नहीं चाहिए, हमें चुप रहने वाला प्रधानमंत्री नहीं चाहिए। आज आपको भारत के लोगों का गुस्सा और उनका जो दुख है वो ट्रंप को बताना पड़ेगा, साफ-साफ शब्दों में ट्रंप को चेतावनी दे दीजिए, कि ट्रंप और अमेरिका को भारत के लोगों से माफी मांगना पड़ेगी, नहीं तो भारत अमेरिका से बदला लेने में सक्षम है।'
'सरकार की पेपर लीक रोकने की नीयत ही नहीं'
उधर इस पोस्ट से पहले केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर एक अन्य पोस्ट करते हुए NEET पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार के द्वारा उठाए जा रहे कदमों को लेकर उसे घेरा था। केजरीवाल ने अपनी उस पोस्ट में लिखा, 'मोदी सरकार की पेपर लीक रोकने की नीयत ही नहीं है। इसलिए इस तरह के बेतुके कदम उठाए जा रहे हैं। सेना के जहाजों से पेपर ट्रांसपोर्ट करना, टेलीग्राम बंद करना। क्या इन कदमों से पेपर लीक बंद होंगे? बिल्कुल नहीं। पेपर लीक का धंधा अरबों का धंधा है। पैसा टॉप तक जाता है। पेपर लीक बंद कर दिए तो MLA/MP खरीदने के पैसे कहां से आएंगे?'
लेखक के बारे में
Sourabh Jainसौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव
सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।
इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।
सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।


