

गुरुग्राम में 'ट्रंप' ब्रांड वाली आलीशान आवासीय परियोजना की सभी 298 इकाइयां पेशकश के दिन ही 3,250 करोड़ रुपये में बिक गईं। स्मार्टवर्ल्ड डेवलपर्स और ट्रिबेका डेवलपर्स ने मंगलवार को यह जानकारी दी। दोनों रियल एस्टेट कंपनियों ने मंगलवार को अपने बयान में कहा कि ‘ट्रंप रेजिडेंसेज गुड़गांव’ परियोजना की पेशकश के दिन ही सभी इकाइयों की बिक्री हो गई जिनका मूल्य 3,250 करोड़ रुपये रहा।
बता दें कि ट्रम्प टावर्स प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य अभी चल ही रहा है उससे पहले ही इन फ्लैट्स की बिक्री हो गई। इस परियोजना में आठ करोड़ रुपये से लेकर 15 करोड़ रुपये प्रति यूनिट की कीमत वाले आलीशान घर शामिल हैं।
स्मार्टवर्ल्ड इस परियोजना के विकास, निर्माण और ग्राहक सेवा की देखरेख कर रही है, जबकि ट्रिबेका के पास डिजाइन, बिक्री और क्वालिटी कंट्रोल की जिम्मेदारी है। इस परियोजना में 51 मंजिल वाले दो टावर प्रस्तावित हैं। पहले ट्रम्प टावर्स की डिलीवरी जल्द ही होने वाली है।
यह गुरुग्राम में ट्रंप ब्रांड की दूसरी आवासीय परियोजना है जबकि भारत में यह छठी परियोजना है। इस तरह अमेरिका के बाहर भारत ट्रंप ब्रांड का सबसे बड़ा बाजार बन गया है। परियोजना के 125 करोड़ रुपये वाले अल्ट्रा-प्रीमियम पेंटहाउस को भी पूरी तरह से जारी कर दिया गया।
परियोजना के तहत कुल 298 आलीशान फ्लैट बनाए जाने हैं जिनको रिकॉर्ड समय में बेच दिया गया। इस डेवलपमेंट से साफ हो जाता है कि भारत में ब्रांडेड, अल्ट्रा-लक्जरी घरों की मांग बढ़ रही है। यह परियोजना स्मार्टवर्ल्ड डेवलपर्स और ट्रिबेका डेवलपर्स और ‘द ट्रम्प ऑर्गनाइजेशन’ के बीच एक सहयोग का नमूना है।
मौजूदा वक्त में भारत में 5 ऊंचे लग्जरी ट्रंप टॉवर हैं। इनमें एक-एक मुंबई और पुणे, दो गुरुग्राम जबकि एक अन्कोय लकाता में हैं। ट्रिबेका डेवलपर्स के संस्थापक कल्पेश मेहता ने इस मौके पर अपने बयान में कहा कि ट्रम्प रेजिडेंस गुरुग्राम ने पहले दिन 3,250 करोड़ रुपये की बिक्री कर के देश में अब तक के सबसे बड़े लग्जरी सौदों में अपना नाम दर्ज करा लिया है।
डेवलपर्स ने आज जारी अपने आधिकारिक बयान में कहा कि गुरुग्राम में 2018 में लॉन्च किया गया पहला ट्रम्प टावर्स पूरी तरह बिक चुका है। इस महीने के अंत में इसकी डिलीवरी पूरी हो जाएगी। स्मार्टवर्ल्ड डेवलपर्स के संस्थापक पंकज बंसल ने कहा कि ट्रम्प रेजिडेंस को मिली शानदार प्रतिक्रिया भारत में विश्व स्तरीय लक्जीरियस फ्लैट्स की डिमांड का प्रमाण है। हमारे विजन में भरोसा जताने के लिए लिए खरीदारों का बहुत-बहुत धन्यवाद...
कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )
संक्षिप्त विवरण
कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।
रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।