Hindi Newsएनसीआर NewsTriple murder accused claims mother told him to kill the family first
1.5 करोड़ के लिए मौत का खेल; ट्रिपल मर्डर के आरोपी का दावा- मां ने कहा था ‘पहले परिवार को मारो’

1.5 करोड़ के लिए मौत का खेल; ट्रिपल मर्डर के आरोपी का दावा- मां ने कहा था ‘पहले परिवार को मारो’

संक्षेप:

आरोपी का दावा है कि उसकी मां ने उसे परिवार के लोगों को मार देने की बात कही थी। इस बयान से पुलिस को शक हुआ कि आखिर ऐसा क्यों कहा होगा! जब पूछताछ आगे बढ़ी, तो उसने और भी बातें बताईं- जैसे उसने खुद को मारने की भी कोशिश की थी।

Jan 05, 2026 09:30 pm ISTRatan Gupta पीटीआई, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली में पैसों के लिए बेटे द्वारा अपनी मां, बहन और भाई की हत्या की खबर ने सबके रोंगटे खड़े कर दिए हैं। ट्रिपल मर्डर को अंजाम देने के बाद आरोपी पुलिस स्टेशन पहुंचा और वारदात को सिलसिलेवार ढंग से बताया। आरोपी का दावा है कि उसकी मां ने उसे परिवार के लोगों को मार देने की बात कही थी। इस बयान से पुलिस को शक हुआ कि आखिर ऐसा क्यों कहा होगा! जब पूछताछ आगे बढ़ी, तो उसने और भी बातें बताईं- जैसे उसने खुद को मारने की भी कोशिश की थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

1.5 करोड़ के लिए खेला मौत का खेल

आरोपी ने दावा किया कि उसने करीब 1.5 करोड़ रुपये की टर्म लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी ली थी। पिछले दो महीनों में उसने कई बार एक्सीडेंट का नाटक करके, सांप के काटने का दावा करके और हवा का इंजेक्शन लगाकर अपनी जान देने की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हुआ। इस तरह उसने पूछताछ में बताया कि वह खुद की मौत का खेल भी खेलता रहा था।

ये भी पढ़ें:दिल्ली में मां, भाई-बहन की हत्या कर थाने पहुंचा बेटा, मर्डर की क्या वजह बताई?
ये भी पढ़ें:दिल्ली की EV पॉलिसी 2.0: महिलाओं को बड़ी राहत; कार पर 1 लाख तक फायदा…

मां ने कहा था ‘पहले परिवार को मारो’

एक सीनियर पुलिस अधिकारी के मुताबिक, आरोपी ने बताया कि एक दिन पहले उसकी मां ने उससे कहा था- ‘अगर वह मरना चाहता है, तो पहले परिवार के सभी सदस्यों को मार दे और फिर नतीजे भुगते।’ पुलिस ने इस मामले में साफ कर दिया है कि अभी ये दावे आरोपी के बयान पर आधारित हैं। हम उन्हें वेरिफाई करने में लगे हुए हैं कि आखिर सच क्या है?

आर्थिक तंगी से गुजर रहा था परिवार

पुलिस के मुताबिक, यशबीर ने जांच करने वालों को बताया कि उसका परिवार बहुत ज़्यादा पैसे की तंगी से जूझ रहा था और गुज़ारा करने के लिए संघर्ष कर रहा था। उसके पिता, जो एक ट्रक ड्राइवर हैं, कथित तौर पर पिछले छह महीनों से परिवार के साथ नहीं रह रहे हैं।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta
IIMC दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद लाइव हिन्दुस्तान में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। खबरों की दुनिया के अलावा साहित्य पढ़ना, फिल्में देखना और गाने सुनना पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।