काम की बात: दिल्ली से गुरुग्राम आना-जाना होगा आसान, एलिवेटेड सड़क बनाएगी NHAI

हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share

दिल्ली से गुरुग्राम का सफर आसान होने वाला है। अंधेरिया मोड़ से लेकर दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर तक करीब साढ़े आठ किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जाएगी। इसमें दिल्ली के हिस्से में आने वाली साढ़े चार किलोमीटर सड़क को एलिवेटेड बनाया जाएगा।

गुरुग्राम-दिल्ली के बीच एलिवेटेड रोड बनेगा।
गुरुग्राम-दिल्ली के बीच एलिवेटेड रोड बनेगा।

दिल्ली से गुरुग्राम आने-जाने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने गुरुग्राम और दिल्ली के बीच यातायात बेहतर करने के लिए कदम बढ़ाए हैं। जल्द दिल्ली के हिस्से में साढ़े चार किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड बनाया जाएगा। गुरुग्राम के हिस्से में आने वाली सड़क की डीपीआर तैयार करने के लिए एक सलाहकार कंपनी को भी नियुक्त कर दिया गया है।

गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित इफको चौक से एमजी रोड शुरू होता है, जो दिल्ली के अंधेरिया मोड़ तक है। एनएचएआई ने अंधेरिया मोड़ से लेकर दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर तक करीब साढ़े आठ किलोमीटर लंबी रोड में से साढ़े चार किलोमीटर में एलिवेटेड रोड के निर्माण की डीपीआर तैयार कर ली है। एमजी रोड को चौड़ा करने की योजना भी इस डीपीआर का हिस्सा है। इस योजना पर 980 करोड़ रुपये की लागत आएगी। तकनीकी तौर पर इस डीपीआर को मंजूरी मिल चुकी है। मंत्रालय से डीपीआर को मंजूरी मिलने के बाद टेंडर जारी कर दिया जाएगा।

एनएचएआई के परियोजना निदेशक योगेश तिलक ने कहा कि एमजी रोड के दिल्ली हिस्से में अंधेरिया मोड़ से लेकर दिल्ली-गुरुग्राम बार्डर तक डीपीआर तैयार की जा चुकी है। साढ़े चार किलोमीटर के हिस्से को एलिवेटेड तैयार किया जाएगा।

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एलिवेटेड यू-टर्न बनेगा

एमजी रोड से दिल्ली-जयपुर हाईवे पर दिल्ली की तरफ जाने के लिए एलिवेटेड यू-टर्न का निर्माण किया जाएगा। यह यू-टर्न इस हाईवे के ऊपर से निकलेगा। इस तरह यदि वाहन चालक ने दिल्ली से एमजी रोड की तरफ जाना है तो उसके लिए भी एलिवेटेड रोड के निर्माण की संभावनाओं को तलाशा जाएगा।

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर दबाव कम होगा

दिल्ली-जयपुर हाईवे को द्वारका एक्सप्रेसवे से जोड़ रही मुख्य सड़क के सवा दो किलोमीटर के हिस्से को एलिवेटेड बनाया जाएगा। हरियाणा सरकार ने हीरो होंडा चौक रोड को एलिवेटेड बनाने की मंजूरी दी है। इसके बनने से दिल्ली-जयपुर हाईवे पर वाहनों का दबाव कम होगा।

गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने सलाहकार नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। इस रोड के एलिवेटेड बनने के बाद गुरुग्राम और दिल्ली के निवासियों को लाभ होगा। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर यातायात दबाव कम होगा। द्वारका एक्सप्रेसवे और दिल्ली-जयपुर हाईवे आपस में जुड़ जाएंगे। द्वारका एक्सप्रेसवे से आ रहे लोगों को यदि हीरो होंडा चौक के आसपास लगते सेक्टरों में जाना है तो उन्हें दिल्ली-जयपुर हाईवे पर यातायात जाम में नहीं फंसना पड़ेगा। जीएमडीए के अधिकारी ने बताया कि हीरो होंडा चौक से लेकर उमंग भारद्वाज चौक तक एलिवेटेड रोड का निर्माण होगा। इसकी नए सिरे से डीपीआर तैयार करवाई जाएगी।

Subodh Kumar Mishra

लेखक के बारे में

Subodh Kumar Mishra

सुबोध कुमार मिश्रा पिछले 19 साल से हिंदी पत्रकारिता में योगदान दे रहे हैं। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में स्टेट डेस्क पर बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। दूरदर्शन के 'डीडी न्यूज' से इंटर्नशिप करने वाले सुबोध ने पत्रकारिता की विधिवत शुरुआत 2007 में दैनिक जागरण अखबार से की। दैनिक जागरण के जम्मू एडीशन में बतौर ट्रेनी प्रवेश किया और सब एडिटर तक का पांच साल का सफर पूरा किया। इस दौरान जम्मू-कश्मीर को बहुत ही करीब से देखने और समझने का मौका मिला। दैनिक जागरण से आगे के सफर में कई अखबारों में काम किया। इनमें दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित होने वाली नेशनल दुनिया, नवोदय टाइम्स (पंजाब केसरी ग्रुप), अमर उजाला और हिन्दुस्तान जैसे हिंदी अखबार शामिल हैं। अखबारों के इस लंबे सफर में खबरों को पेश करने के तरीकों से पड़ने वाले प्रभावों को काफी बारीकी से समझने का मौका मिला।

ज्यादातर नेशनल और स्टेट डेस्क पर काम करने का अवसर मिलने के कारण राजनीतिक और सामाजिक विषयों से जुड़ी खबरों में दिलचस्पी बढ़ती गई। कई लोकसभा और विधानसभा चुनावों की खबरों की पैकेजिंग टीम का हिस्सा रहने के कारण भारतीय राजनीति के गुणा-भाग को समझने का मौका मिला।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो सुबोध ने बीएससी (ऑनर्स) तक की अकादमिक शिक्षा हासिल की है। साइंस स्ट्रीम से पढ़ने के कारण उनके पास चीजों को मिथ्यों से परे वैज्ञानिक तरीके से देखने की समझ है। समाज से जुड़ी खबरों को वैज्ञानिक कसौटियों पर जांचने-परखने की क्षमता है। उन्होंने मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। इससे उन्हें खबरों के महत्व, खबरों के एथिक्स, खबरों की विश्वसनीयता और पठनीयता आदि को और करीब से सीखने और लिखने की कला में निखार आया। सुबोध का मानना है कि खबरें हमेशा प्रमाणिकता की कसौटी पर कसा होना चाहिए। सुनी सुनाई और कल्पना पर आधारित खबरें काफी घातक साबित हो सकती हैं, इसलिए खबरें तथ्यात्मक रूप से सही होनी चाहिए। खबरों के चयन में क्रॉस चेकिंग को सबसे महत्वपूर्ण कारक मानने वाले सुबोध का काम न सिर्फ पाठकों को केवल सूचना देने भर का है बल्कि उन्हें सही, सुरक्षित और ठोस जानकारी उपलब्ध कराना भी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsदिल्ली से गुरुग्राम आना-जाना होगा आसान, एलिवेटेड सड़क बनाएगी NHAI