Hindi Newsएनसीआर NewsTrains going to UP Bihar Jharkhand are fully booked two months in advance for Holi
UP-बिहार और झारखंड जाने वाले यात्री ध्यान दें! होली के लिए 2 महीने पहले ही अधिकतर ट्रेनों में सीटें फुल

UP-बिहार और झारखंड जाने वाले यात्री ध्यान दें! होली के लिए 2 महीने पहले ही अधिकतर ट्रेनों में सीटें फुल

संक्षेप:

होली के मौके पर घर जाने की चाह रखने वाले लोगों के लिए ट्रेनों में दो महीने पहले ही सीटें लगभग फुल हो चुकी हैं। दिल्ली से बनारस, प्रयागराज, रांची, पटना, दरभंगा एवं जयनगर जाने वाली अधिकांश गाड़ियों में स्लीपर श्रेणी की सीटें बुक हो चुकी हैं। कुछ गाड़ियों में केवल एसी की सीटें बची हुई हैं।

Jan 05, 2026 06:15 am ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

होली के मौके पर घर जाने की चाह रखने वाले लोगों के लिए ट्रेनों में दो महीने पहले ही सीटें लगभग फुल हो चुकी हैं। दिल्ली से बनारस, प्रयागराज, रांची, पटना, दरभंगा एवं जयनगर जाने वाली अधिकांश गाड़ियों में स्लीपर श्रेणी की सीटें बुक हो चुकी हैं। कुछ गाड़ियों में केवल एसी की सीटें बची हुई हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अधिकारियों का कहना है कि बिहार एवं पूर्वांचल प्रदेशों की तरफ मांग को देखते हुए जल्द विशेष ट्रेनों की घोषणा की जाएगी, ताकि लोगों को परेशानी न हो। देशभर में 4 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग अपने पैतृक घरों की तरफ जाते हैं। इसके लिए सबसे ज्यादा यात्री एक से 4 मार्च के बीच सफर करेंगे। इन तारीखों की बुकिंग जनवरी में खुल चुकी है और अधिकांश गाड़ियों में स्लीपर श्रेणी की सीटें बुक हो चुकी हैं।

ये भी पढ़ें:झारखंड होकर आवाजाही करने वाली ये ट्रेनें नहीं रुकेंगी प्रयागराज, नाम और रूट

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, प्रत्येक वर्ष होली के मौके पर बिहार, झारखंड एवं यूपी के अलग-अलग हिस्सों के लिए विशेष रेलगाड़ियां देशभर में चलाई जाती हैं। रेलगाड़ियों में होने वाली बुकिंग एवं वेटिंग टिकट की अवस्था को देखते हुए इसकी घोषणा होगी।

पटना जाने वाली गाड़ियों की स्थिति

मगध एक्सप्रेस - 3 एसी में 40 सीट उपलब्ध

फरक्का एक्सप्रेस - 3 एसी में 4 सीट उपलब्ध

गरीबरथ एक्सप्रेस - वेटिंग संख्या 40

संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस - वेटिंग संख्या 28

अमृत भारत एक्सप्रेस - वेटिंग संख्या 53

ये भी पढ़ें:झारखंड में टला बड़ा रेल हादसा! टूटे पुल से गुजरने वाली थी ट्रेन; कैसे हुआ बचाव

प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में स्थिति

नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस - सीट उपलब्ध

महाबोधी एक्सप्रेस - सीट उपलब्ध

रांची गरीब रथ - वेटिंग संख्या 49

विमान किराया बढ़ने की संभावना

जानकारी के अनुसार, हर साल होली के मौके पर भी विमान कंपनियां पूर्व दिशा में जाने वाले विमानों का किराया बढ़ा देती हैं। वेबसाइट पर फिलहाल पटना, वाराणसी, प्रयागराज, रांची आदि जगहों के लिए विमान किरायों में अधिकतम 10 फीसदी, जबकि दिल्ली से दरभंगा रूट पर 20 से 25 फीसदी तक ही बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। सूत्रों की मानें तो आने वाले दिनों में यह किराया और बढ़ सकता है।

ये भी पढ़ें:कोरोना के बाद भी पटरी पर नहीं लौटीं ये 3 ट्रेनें, यात्रियों को अब भी इतंजार
Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।