मेरठ जाने वाले सावधान! कल इन रास्तों पर बंद रहेगा ट्रैफिक, VVIP मूवमेंट से कई मार्गों में बदलाव

Feb 21, 2026 08:19 am ISTSubodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान/गाजियाबाद
share

मेरठ में 22 फरवरी को मोदीपुरम तक नमो भारत के उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए वाहनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा। मेरठ में विशिष्ट लोगों के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर व्यापक सुरक्षा और यातायात व्यवस्था लागू की गई है।

मेरठ जाने वाले सावधान! कल इन रास्तों पर बंद रहेगा ट्रैफिक, VVIP मूवमेंट से कई मार्गों में बदलाव

मेरठ में 22 फरवरी को मोदीपुरम तक नमो भारत के उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए वाहनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा। डीसीपी यातायात त्रिगुण बिसेन ने बताया कि 22 फरवरी को मेरठ में विशिष्ट लोगों के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर व्यापक सुरक्षा और यातायात व्यवस्था लागू की गई है।

पड़ोसी जिले की पुलिस से समन्वय स्थापित कर ट्रैफिक संचालन सुचारु रखने के लिए गाजियाबाद पुलिस ने मार्ग परिवर्तन योजना जारी की है। इसके तहत 22 फरवरी को सुबह छह बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक गाजियाबाद से मेरठ की ओर जाने वाले विभिन्न प्रमुख मार्गों पर वाहन नहीं जा सकेंगे।

भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा, जबकि हल्के वाहनों के लिए भी चरणबद्ध तरीके से मार्ग परिवर्तन लागू किया जाएगा। डीसीपी यातायात ने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर मार्ग परिवर्तन योजना में बदलाव किया जा सकता है। आमजन से अपील है कि वह असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।

इन रास्तों से नहीं जा सकेंगे

  • राज चौपला मोदीनगर से मोहिउद्दीनपुर मेरठ की ओर सभी प्रका के वाहनों का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा।
  • गाजियाबाद से मेरठ की ओर जाने वाले भारी व्यावसायिक वाहन और रोडवेज व प्राइवेट बसें मोदानगर-मेरठ मार्ग का उपयोग नहीं कर सकेंगे। ये वाहन दुहई से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे से जाएंगे।
  • ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे का प्रयोग कर कुंडली एवं पलवल की ओर से आने वाले वाहन दुहाई उतार से गाजियाबाद की ओर नहीं उतर सकेंगे। ये सभी वाहन मेरठ एक्सप्रेस वे, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस के डासना इंटरचेंज और एनएच-9 का प्रयोग करते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
  • विभिन्न अन्य लिंक मार्गों से होते हुए राज चौपला मोदीनगर होकर मेरठ की ओर जाने वाले वाहन राज चौपला मोदीनगर से मेरठ नहीं जा सकेंगे। राज चौपला मोदीनगर से भोजपुर-हापुड़ मार्ग होकर मेरठ जा सकेंगे।
  • मुरादनगर-मोदीनगर निवाड़ी मार्ग से होकर मुरादनगर गंगनहर पटरी मार्ग होते हुए मेरठ की ओर भारी व्यावसायिक वाहन और बसों के परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा।

Subodh Kumar Mishra

लेखक के बारे में

Subodh Kumar Mishra

सुबोध कुमार मिश्रा पिछले 19 साल से हिंदी पत्रकारिता में योगदान दे रहे हैं। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में स्टेट डेस्क पर बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। दूरदर्शन के 'डीडी न्यूज' से इंटर्नशिप करने वाले सुबोध ने पत्रकारिता की विधिवत शुरुआत 2007 में दैनिक जागरण अखबार से की। दैनिक जागरण के जम्मू एडीशन में बतौर ट्रेनी प्रवेश किया और सब एडिटर तक का पांच साल का सफर पूरा किया। इस दौरान जम्मू-कश्मीर को बहुत ही करीब से देखने और समझने का मौका मिला। दैनिक जागरण से आगे के सफर में कई अखबारों में काम किया। इनमें दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित होने वाली नेशनल दुनिया, नवोदय टाइम्स (पंजाब केसरी ग्रुप), अमर उजाला और हिन्दुस्तान जैसे हिंदी अखबार शामिल हैं। अखबारों के इस लंबे सफर में खबरों को पेश करने के तरीकों से पड़ने वाले प्रभावों को काफी बारीकी से समझने का मौका मिला।

ज्यादातर नेशनल और स्टेट डेस्क पर काम करने का अवसर मिलने के कारण राजनीतिक और सामाजिक विषयों से जुड़ी खबरों में दिलचस्पी बढ़ती गई। कई लोकसभा और विधानसभा चुनावों की खबरों की पैकेजिंग टीम का हिस्सा रहने के कारण भारतीय राजनीति के गुणा-भाग को समझने का मौका मिला।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो सुबोध ने बीएससी (ऑनर्स) तक की अकादमिक शिक्षा हासिल की है। साइंस स्ट्रीम से पढ़ने के कारण उनके पास चीजों को मिथ्यों से परे वैज्ञानिक तरीके से देखने की समझ है। समाज से जुड़ी खबरों को वैज्ञानिक कसौटियों पर जांचने-परखने की क्षमता है। उन्होंने मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। इससे उन्हें खबरों के महत्व, खबरों के एथिक्स, खबरों की विश्वसनीयता और पठनीयता आदि को और करीब से सीखने और लिखने की कला में निखार आया। सुबोध का मानना है कि खबरें हमेशा प्रमाणिकता की कसौटी पर कसा होना चाहिए। सुनी सुनाई और कल्पना पर आधारित खबरें काफी घातक साबित हो सकती हैं, इसलिए खबरें तथ्यात्मक रूप से सही होनी चाहिए। खबरों के चयन में क्रॉस चेकिंग को सबसे महत्वपूर्ण कारक मानने वाले सुबोध का काम न सिर्फ पाठकों को केवल सूचना देने भर का है बल्कि उन्हें सही, सुरक्षित और ठोस जानकारी उपलब्ध कराना भी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।