दिल्ली में कुतुब मीनार और महरौली पार्क के पास भारी भीड़ की आशंका, इन रास्तों पर रहेगी नो एंट्री

Aditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, पीटीआई
share

दिल्ली के कुतुब मीनार और डीडीए महरौली पार्क के आसपास रविवार को कई रास्तें बंद रहेंगे। ट्रैफिक पुलिस ने इसके लिए एडवाइजरी जारी की है। रविवार को इन इलाकों में भारी ट्रैफिक और यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कुछ रास्तों पर प्रतिबंध और डायवर्ट करने की बात कही गई है।

दिल्ली में कुतुब मीनार और महरौली पार्क के पास भारी भीड़ की आशंका, इन रास्तों पर रहेगी नो एंट्री

दिल्ली के कुतुब मीनार और डीडीए महरौली पार्क के आसपास रविवार को कई रास्तें बंद रहेंगे। ट्रैफिक पुलिस ने इसके लिए एडवाइजरी जारी की है। रविवार को इन इलाकों में भारी ट्रैफिक और यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कुछ रास्तों पर प्रतिबंध और डायवर्ट करने की बात कही गई है। एडवाइजरी के मुताबिक ट्रैफिक बिना किसी परेशानी के चलाने के लिए रविवार को शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक प्रतिबंध लागू रहेंगे। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि अनुव्रत मार्ग से फूल मंडी होते हुए या क्रिसेंट मार्ग से मस्जिद हाजी अली जान होते हुए कुतुब मीनार की ओर भारी गाड़ियों को जाने की अनुमति नहीं होगी।

इसी तरह, कालका दास मार्ग से स्मारक की ओर जाने वाली गाड़ियों पर भी प्रतिबंध रहेगा। अनुव्रत मार्ग, क्रिसेंट मार्ग और कालका दास मार्ग सहित अन्य संपर्क रूटों पर भारी गाड़ियों का रुकना या पार्किंग करना मना है। एडवाइजरी में कहा गया है कि उल्लंघन करने वालों की गाड़ियों को टो करके हटाया जाएगा और उन पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

अरबिंदो मार्ग, अनुव्रत मार्ग, क्रिसेंट रोड और कालका दास मार्ग सहित सभी प्रमुख सड़कें सामान्य यातायात के लिए खुली रहेंगी, लेकिन कुतुब मीनार तक जाने की अनुमति केवल कालका दास मार्ग से ही होगी। पुलिस ने बताया कि महरौली स्थित कालका दास मार्ग पर केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही पार्किंग की अनुमति होगी। एम्बुलेंस, फायर सर्विस और पुलिस सहित इमरजेंसी गाड़ियों पर कोई प्रतिबंध लागू नहीं होगा।

पहले से बना लें योजना

एडवाइजरी में यात्रियों से प्रभावित मार्गों से बचने, भीड़भाड़ कम करने के लिए सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने और अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने का आग्रह किया गया है, विशेष रूप से वे लोग जो आईजीआई हवाई अड्डे, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और आईएसबीटी जा रहे हैं।

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।