Top Delhi govt officers shifted as part of AGMUT cadre reshuffle बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; दिल्ली सरकार के कई शीर्ष अधिकारियों का तबादला, जानिए कौन कहां गया, Ncr Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएनसीआर NewsTop Delhi govt officers shifted as part of AGMUT cadre reshuffle

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; दिल्ली सरकार के कई शीर्ष अधिकारियों का तबादला, जानिए कौन कहां गया

दिल्ली से ट्रांसफर किए गए AGMUT कैडर के अन्य IAS अधिकारियों में 2008 बैच के अधिकारी चंचल यादव और विनोद कावले और 2012 बैच के अधिकारी नवीन एस एल भी शामिल हैं।

Sourabh Jain पीटीआई, नई दिल्लीFri, 16 May 2025 09:50 PM
share Share
Follow Us on
बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; दिल्ली सरकार के कई शीर्ष अधिकारियों का तबादला, जानिए कौन कहां गया

केंद्रीय गृहमंत्रालय ने शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए दो अतिरिक्त मुख्य सचिवों और एक प्रमुख सचिव समेत दिल्ली सरकार के कई शीर्ष नौकरशाहों का तबादला अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कर दिया। ये सभी अधिकारी AGMUT (अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश) कैडर के हैं। इनमें से 1994 बैच के IAS अधिकारी आशीष चंद्र वर्मा का तबादला जम्मू-कश्मीर कर दिया गया, वे अबतक दिल्ली सरकार के वित्त और राजस्व विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में सेवाएं दे रहे थे।

उनके अलावा 1995 बैच के अधिकारी अनिल कुमार सिंह को भी जम्मू-कश्मीर स्थानांतरित कर दिया गया, वे अबतक दिल्ली सरकार में पर्यावरण और वन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में सेवाएं दे रहे थे, जबकि सतर्कता विभाग के प्रमुख सचिव सुधीर कुमार का तबादला मिजोरम कर दिया गया, कुमार 1999 बैच के अधिकारी हैं। 2009 बैच के विशेष गृह सचिव के एम. उप्पू और 2008 बैच के विशेष परिवहन सचिव को क्रमश: पुडुचेरी और अंडमान एवं निकोबार स्थानांतरित किया गया।

उधर 2005 बैच के अधिकारी विजय कुमार बिधूड़ी का ट्रांसफर कश्मीर से दिल्ली कर दिया गया, वे अबतक कश्मीर में संभागीय आयुक्त के पद पर कार्यरत थे, जबकि 2000 बैच की अधिकारी दिलराज कौर अंडमान एवं निकोबार से स्थानांतरित होने के बाद राष्ट्रीय राजधानी लौट आएंगी, जहां उन्होंने पहले विभिन्न पदों पर कार्य किया था।

दिल्ली से ट्रांसफर किए गए AGMUT कैडर के अन्य IAS अधिकारियों में 2008 बैच के अधिकारी चंचल यादव और विनोद कावले और 2012 बैच के अधिकारी नवीन एस एल भी शामिल हैं। 2012 बैच के अधिकारी अरुण कुमार मिश्रा को गोवा से दिल्ली स्थानांतरित किया गया।

विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से दिल्ली स्थानांतरित किए गए AGMUT कैडर के अन्य IAS अधिकारियों में कृष्ण कुमार सिंह (2012 बैच), ए.नेदुनचेझियान (2012 बैच), रमेश वर्मा (2009 बैच) और पांडुरंग के. पोल (2004 बैच) के अधिकारी शामिल हैं। गृह मंत्रालय द्वारा किए गए फेरबदल में AGMUT कैडर से 40 IAS और 26 IPS अधिकारियों का तबादला शामिल है।