काम की बात: वाहन चालकों को झटका! फरीदाबाद में इन 4 टोल प्लाजा पर जारी रहेगी Toll Tax वसूली

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

हरियाणा सरकार फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर स्थित चार टोल प्लाजा पर टोल टैक्स वसूली जारी रखेगी। पीडब्ल्यूडी ने टोल वसूली का काम संभालने को नई एजेंसी का चयन करने के लिए  दोबारा टेंडर प्रक्रिया शुरू की है।

Toll Tax Plaza representative image
टोल टैक्स प्लाजा की प्रतीकात्मक तस्वीर

गुरुग्राम टोल हटने की उम्मीद लगाए बैठे फरीदाबाद के वाहन चालकों को झटका लगा है। हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम समेत चार टोल प्लाजा पर शुल्क वसूली जारी रखने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने दोबारा टेंडर प्रक्रिया शुरू की है।

अगले माह से नई एजेंसी टोल वसूली का कार्य संभाल सकती है, जिससे लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। शहर में फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर बंधवाड़ी, केशर जोन, पाली और पाखल चार टोल प्लाजा है। इन टोल से रोजाना लगभग एक लाख से अधिक कर्मचारी, कारोबारी, औद्योगिक इकाइयों से जुड़े वाहन और मालवाहक वाहन आवाजाही करते हैं। इनमें स्थानीय वाहनों के साथ-साथ खनन क्षेत्र, ओद्योगिक इलाकों और आसपास के क्षेत्रों में आने-जाने वाले भारी व हल्के वाहन भी शामिल हैं। बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही के कारण चार टोल से रोजाना करोड़ों रुपये की वसूली होती है। जानकारी के अनुसार, चारों टोल की निर्धारित अवधि जून में समाप्त हो गई थी। अवधि पूरी होने के बाद स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को उम्मीद थी कि अब उन्हें टोल शुल्क से निजात मिल जाएगी।

उसी टोल सड़क पर दोबारा शुल्क नहीं देना होगा

नियमों के मुताबिक, एक बार टोल देने के बाद उसी टोल सड़क पर दोबारा गुजरने पर शुल्क नहीं देना होगा। हालांकि, सड़क से बाहर निकलकर दोबारा टोल सड़क पर प्रवेश करने पर फिर से शुल्क देना होगा। एक दिन में एक से अधिक बार गुजरने वाले वाहन डेढ़ गुना शुल्क देकर पास ले सकेंगे। व्यावसायिक वाहनों को उसी दिन वापसी यात्रा की सुविधा मिलेगी। मासिक पास की दर व्यावसायिक वाहनों के लिए एक यात्रा के शुल्क की 30 गुना और अन्य वाहनों के लिए 20 गुना रखी गई है।

इन वाहनों को छूट मिलेगी

दोपहिया वाहन, कृषि उपज ले जाने वाली ट्रैक्टर-ट्रॉली, सेना के वाहन, एंबुलेंस, शव वाहन, पुलिस और दमकल वाहनों को टोल से छूट मिलेगी। गैर-व्यावसायिक वाहनों को मुक्त रखा है।

ये रहेंगी टोल दरें

नई दरों के अनुसार कार, जीप, पिकअप वैन, तीन पहिया वाहन और स्टेशन वैगन से प्रति यात्रा 40 रुपये टोल लिया जाएगा। बसों के लिए 170 रुपये और हल्के व्यावसायिक वाहनों व हल्के ट्रकों के लिए 140 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। 10 टायर तक के ट्रक से 300 रुपये, जबकि 10 से अधिक टायर वाले बहु-धुरी वाहनों और क्रेन, बुलडोजर, मिट्टी हटाने वाली मशीन तथा रोड रोलर जैसे भारी वाहनों से 350 रुपये टोल लिया जाएगा। खनन और निर्माण सामग्री ले जाने वाली ट्रैक्टर-ट्रॉली के लिए 80 रुपये शुल्क तय किया गया है। फरीदाबाद के क्रेशर जोन और निर्माण गतिविधियों से जुड़े मालवाहक वाहनों के लिए यह व्यवस्था खास तौर पर महत्वपूर्ण होगी।

चरणदीप राणा, कार्यकारी अभियंता, पीडब्ल्यूडी, ''टोल प्लाजा के संचालन GG और शुल्क वसूली कान लेकर विभाग की ओर से नई एजेंसियों की तलाश शुरू कर दी गई है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।''

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsवाहन चालकों को झटका! फरीदाबाद में इन 4 टोल प्लाजा पर जारी रहेगी Toll Tax वसूली