जमुई कांड के बाद दिल्ली भी शर्मसार, कालकाजी मंदिर के पास नाबालिग से गैंगरेप; 1 का एनकाउंटर

दिल्ली में कालकाजी मंदिर के पास 3 लोगों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के बाद एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।  

जमुई कांड के बाद दिल्ली भी शर्मसार, कालकाजी मंदिर के पास नाबालिग से गैंगरेप; 1 का एनकाउंटर
दुष्कर्म और पुलिस एनकाउंटर की सांकेतिक तस्वीर

राजन शर्मा, नई दिल्ली

बिहार के जमुई में हुई एक बेहद शर्मनाक घटना के बाद अब दिल्ली में कालकाजी मंदिर के पास आस्था कुंज पार्क में 3 लोगों द्वारा खुद को पुलिसकर्मी बताकर 17 वर्षीय लड़की से गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता मंदिर में दर्शन के बाद अपने एक दोस्त के साथ पार्क में बैठी हुई थी। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय नाबालिग से कथित गैंगरेप के मामले में एक आरोपी असिफ को मंगलवार तड़के पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस के स्पेशल स्टाफ की टीम ने अमर कॉलोनी स्थित डीएम ऑफिस रोड के पास उसे घेरने की कोशिश की। पुलिस का दावा है कि घिरने के बाद असिफ ने पुलिस टीम पर तीन गोलियां चलाईं। एक गोली हेड कॉन्स्टेबल राजेश की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिसकर्मी ने दो गोलियां चलाईं, जिसमें एक गोली आरोपी के दाहिने पैर में लगी। घायल असिफ को इलाज के लिए एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

पुलिस को आरोपी के पास से एक अवैध पिस्टल और बाइक बरामद हुई है। पुलिस इस मामले में आगे जांच के साथ ही दो और आरोपियों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

डीसीपी विनीत कुमार ने बताया कि सोमवार रात करीब 8:45 बजे नाबालिग से दुष्कर्म की सूचना पीसीआर को मिली थी। अमर कॉलोनी थाना पुलिस आस्था कुंज पार्क पहुंची, जहां पीड़िता अपने पुरुष मित्र के साथ मिली। पीड़िता के बयान के अनुसार, वह अपने दोस्त के साथ कालकाजी मंदिर में दर्शन करने गई थी। इसके बाद दोनों गेट नंबर 7 से आस्था कुंज पार्क में पहुंचे। वहां तीन युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया और उसे दोस्त से अलग कर सुनसान स्थान पर ले गए।

आरोप है कि असिफ ने हथियार और चाकू दिखाकर नाबालिग से दुष्कर्म किया। इसके बाद उसके दो साथियों ने भी कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपियों ने पीड़िता और उसके दोस्त को धमकाया।

एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए

पीड़िता का एम्स में मेडिकल कराया गया। क्राइम टीम और एफएसएल ने घटनास्थल की जांच कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। अमर कॉलोनी थाने में एफआईआर संख्या 354/26 दर्ज की गई है। इसमें बीएनएस की धारा 70(2), 61(2), 115(2), 351(3) और पॉक्सो एक्ट की धारा 6/17 लगाई गई हैं।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

दिल्ली पुलिस की टीमें पार्क और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं। घटना के समय इलाके में सक्रिय मोबाइल नंबरों का डेटा भी जुटाया जा रहा है।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsजमुई कांड के बाद दिल्ली भी शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप; 1 का एनकाउंटर