दिल्ली से कम होंगे झुग्गियों वाले 3 इलाके, खाली करने के लिए अंतिम नोटिस जारी; दिया 6 मार्च तक का समय

Feb 20, 2026 09:45 pm ISTपीटीआई नई दिल्ली
share

नोटिस में कहा गया है कि पुनर्वास और बेदखली के संबंध में इससे पहले 29 अक्टूबर 2025 को भी नोटिस जारी किए गए थे, जिसमें यहां रहने वाले लोगों को उनके लिए आवंटित फ्लैट के बारे में सूचना दी गई थी और उन्हें पुनर्वास की सुविधा के लिए मौजूदा परिसर खाली करने की सलाह दी गई थी।

दिल्ली से कम होंगे झुग्गियों वाले 3 इलाके, खाली करने के लिए अंतिम नोटिस जारी; दिया 6 मार्च तक का समय

दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास (रेस कोर्स रोड) के पास स्थित तीन प्रमुख झुग्गी-झोपड़ी (JJ) क्लस्टरों में रहने वाले लोगों को परिसर खाली करने के लिए केंद्र सरकार ने अंतिम नोटिस जारी कर दिया है। इसके लिए इन लोगों को 6 मार्च तक का समय दिया गया है। नोटिस में कहा गया है कि अगर निर्धारित तिथि तक जगह खाली नहीं की जाती है तो कानून के तहत कार्रवाई करते हुए लोगों को वहां से हटाया जाएगा और अवैध ढांचों को हटाया जाएगा। हालांकि खास बात यह है कि यहां से हटाए जाने के बाद भी ये लोग बेघर नहीं होंगे, क्योंकि सरकार ने इन लोगों को यह नोटिस पुनर्वास योजना के तहत स्थाई फ्लैट आवंटित करने के बाद दिया है। इलाके के निवासियों को दिल्ली के सावदा घेवरा इलाके में कुल 717 फ्लैट पहले ही आवंटित किए जा चुके हैं।

यह नोटिस रेस कोर्स रोड के पास स्थित बीआर कैंप, मस्जिद कैंप और DID ​​कैंप झुग्गी बस्तियों में रहने वाले लोगों को दिया गया है और इसके जरिए उन्हें बस्तियां खाली करने का निर्देश दिया गया है। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि केंद्र ने इन तीनों क्लस्टर में रहने वाले सभी परिवारों को घर आवंटित कर दिए हैं।

यह नोटिस आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय (MoHUA) के अधीन भूमि एवं विकास कार्यालय (L&DO) की तरफ से जारी किए गए हैं। नोटिस में कहा गया है कि जेजे क्लस्टर सरकारी भूमि पर स्थित हैं और दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (DUSIB) की नीति के अनुसार निवासियों के पुनर्वास के मकसद से पात्रता निर्धारित करने के लिए जनवरी 2024 में दिल्ली विकास प्राधिकरण के समन्वय से एक संयुक्त सर्वेक्षण किया गया था।

एक अधिकारी ने बताया कि इस सर्वेक्षण के बाद इन तीन क्लस्टरों में रहने वाले सभी पात्र परिवारों की सूची को मंजूरी दी गई और उन्हें उत्तर-पश्चिम दिल्ली के सावदा घेवरा में स्थित DUSIB कॉलोनी में 717 फ्लैट आवंटित करते हुए वैकल्पिक आवास दिए गए।

नोटिस में कहा गया है कि पुनर्वास और बेदखली के संबंध में इससे पहले 29 अक्टूबर 2025 को भी नोटिस जारी किए गए थे, जिसमें यहां रहने वाले लोगों को उनके लिए आवंटित फ्लैट के बारे में सूचना दी गई थी और उन्हें पुनर्वास की सुविधा के लिए मौजूदा परिसर खाली करने की सलाह दी गई थी।

इस मामले को दिल्ली हाईकोर्ट में भी चुनौती दी गई थी, जिसने 13 नवंबर 2025 को अपने आदेश में नियमानुसार उचित प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था। इसके बाद अब प्रशासन ने इस बारे में आखिरी नोटिस जारी करते हुए स्थानीय निवासियों को 6 मार्च तक परिसर खाली करने के लिए कहा है।

नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित तिथि तक आदेश का पालन नहीं करने पर कानूनी प्रावधानों के तहत बेदखली की कार्रवाई की जाएगी और अवैध निर्माणों को हटाया जाएगा।

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव

सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।