Hindi Newsएनसीआर NewsThree coaches of a parcel train derailed at Shakur Basti in Delhi.
दिल्ली की इस बस्ती में बेपटरी हो गए रेल के डिब्बे, बड़ा ट्रेन हादसा होने से टला

दिल्ली की इस बस्ती में बेपटरी हो गए रेल के डिब्बे, बड़ा ट्रेन हादसा होने से टला

संक्षेप:

दिल्ली में बड़ा ट्रेन हादसा होने से बचा। यहां की एक बस्ती में तीन डिब्बे बेपटरी हो गए। हालांकि गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को जनहानि नहीं हुई है।

Dec 10, 2025 04:56 pm ISTRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में आने वाले शकुर बस्ती में एक ट्रेन के तीन डिब्बों के बेपटरी होने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, बेपटरी होने वाली ट्रेन पार्सल वैन थी। यह हादसा सीमेंट साइड के पास बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे की तरफ हुआ है। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जनहानि की खबर सामने नहीं आई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

डिब्बों के बेपटरी होने की जानकारी मिलने पर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। हादसे के चलते कुछ देर तक रेलवे ट्रैक बाधित रहा। करीब तीन घंटे में की मशक्कत के बाद ट्रैक पर सभी कोच को चढ़ाया गया, जिसके बाद यह पार्सल वेन रवाना हुई।

हालांकि शकुर बस्ती में पटरी से गाड़ी उतरने का असर रेल परिचालन पर भी देखने को मिला। इसकी वजह से तीन लोकल गाड़ियों को रद्द करना पड़ा। यह गाड़ियां रोहतक से नई दिल्ली, जींद से नई दिल्ली और शाकिर बस्ती से नई दिल्ली के बीच चलनी थी।

इनके अलावा एक रेलगाड़ी को डाइवर्ट कर चलाया गया। वहीं चौदह गाड़ियों को गंतव्य से पहले समाप्त किया गया और वहीं से वापस चलाया गया। प्राथमिक जांच में पाया गया है कि तीन कोच पटरी से उतरे थे और वह सभी खाली थे। घटना को लेकर जांच चल रही है। घटना में किसी के चोटिल होने की सूचना नहीं है।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta
IIMC दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद लाइव हिन्दुस्तान में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। खबरों की दुनिया के अलावा साहित्य पढ़ना, फिल्में देखना और गाने सुनना पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।