अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने को केजरीवाल ने बताया तानाशाही, पीएम मोदी को लेकर कह दी एक बात

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

दिल्ली पुलिस के 20 से ज्यादा जवान दिन में दीपके के आवास पर पहुंचे और उन्हें एक नोटिस थमाया, जिसमें उन्हें ऐसा कोई भी कदम उठाने से बचने का निर्देश दिया गया, जिससे नागरिकों, व्यापारियों, यात्रियों, मरीजों और अन्य लोगों के अधिकारों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

arvind kejriwal
अरविंद केजरीवाल बोले अभिजीत की गिरफ्तारी दिखाती है कि मोदी जी इनसे कितने डरते हैं। (फाइल फोटो)

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने शुक्रवार को कनॉट प्लेस में स्थित सेंट्रल पार्क में 'लहरा दो तिरंगा' विरोध-प्रदर्शन का आह्वान किया था, हालांकि इस प्रदर्शन से पहले ही पुलिस ने पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को हिरासत में ले लिया। दीपके को झंडेवालान स्थित उस आवास से हिरासत में लिया गया, जहां पर वह ठहरे हुए थे। वहीं आंदोलन के एक अन्य चेहरे नेहा बोरा को भी पुलिस ने मंडी हाउस से हिरासत में लिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए बेहद तीखी प्रतिक्रिया दी।

इस दौरान अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने वाली एक खबर को शेयर करते हुए केजरीवाल ने इसे तानाशाही बताया और पूछा कि क्या तिरंगा लहराना कोई जुर्म है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी दिखाती है कि प्रधानमंत्री मोदी इनसे कितना डरते हैं। हालांकि इस पोस्ट को लिखने के दौरान केजरीवाल से एक गलती हो गई, दरअसल अपनी पोस्ट में उन्होंने दीपके को गिरफ्तार होना बताया, जबकि पुलिस ने अभी उन्हें सिर्फ हिरासत में लिया है।

'दीपके की गिरफ्तारी दिखाती है कि मोदी जी इनसे…'

इस बारे में 'एक्स' पर लिखी अपनी पोस्ट में केजरीवाल ने कहा, 'ये तो सरासर तानाशाही है। क्या तिरंगा लहराना जुर्म है? अभिजीत की गिरफ्तारी दिखाती है कि मोदी जी इनसे कितने डरते हैं।' केजरीवाल ने जो खबर शेयर की उसमें हिरासत में लेने की वजह को लेकर बताया गया कि कनॉट प्लेस में धारा 163 लागू है और NDMC ने तिरंगा यात्रा के लिए कोई अनुमति नहीं दी है।

'अपने देश में नहीं तो क्या पाकिस्तान में तिरंगा लहराएंगे'

इसके बाद शेयर की एक अन्य पोस्ट में केजरीवाल ने लिखा, 'हम अपने देश में तिरंगा नहीं लहरायेंगे तो क्या पाकिस्तान में लहरायेंगे?' इसके साथ ही अपनी पोस्ट में उन्होंने आगे लिखा कि 'जिन्हें भारतीय तिरंगे से परेशानी है, वो पाकिस्तान चले जाएं।'

दिन में दीपके को नोटिस देकर दी गई थी चेतावनी

बता दें कि दीपके को हिरासत में लेने से पहले दिन में, दिल्ली पुलिस के 20 से अधिक पुलिसकर्मी झंडेवालान स्थित उनके आवास पर पहुंचे थे और उन्हें एक नोटिस थमाया था, जिसमें उनसे ऐसा कोई भी कदम उठाने से बचने का निर्देश दिया गया जिससे नागरिकों, व्यापारियों, यात्रियों, मरीजों और अन्य लोगों के अधिकारों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव

सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsदीपके को हिरासत में लेने को केजरीवाल ने बताया तानाशाही, PM को लेकर कही एक बात