योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली को बताया गैस चेंबर जैसा, AAP नेता ने वीडियो शेयर कर रेखा सरकार पर कसा तंज

Feb 15, 2026 10:11 am ISTSourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

सौरभ भारद्वाज ने योगी आदित्यनाथ का जो वीडियो शेयर किया वह बात उन्होंने जनपद गोरखपुर में शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रमों के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान यहां उन्होंने 2.47 करोड़ की लागत से बने कन्वेंशन सेंटर का लोकार्पण किया।

योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली को बताया गैस चेंबर जैसा, AAP नेता ने वीडियो शेयर कर रेखा सरकार पर कसा तंज

आम आदमी पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने शनिवार को दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार पर बेहद खास अंदाज में निशाना साधा। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक वीडियो शेयर किया और बताया कि किस तरह वे दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को उनकी सरकार के एक साल पूरा होने पर सर्टिफिकेट दे रहे हैं। दरअसल भारद्वाज ने जो वीडियो शेयर किया उसके जरिए उन्होंने दिल्ली सरकार पर तगड़ा तंज कसा, क्योंकि इस वीडियो में योगी आदित्यनाथ दिल्ली की घुटन भरी हवा के बारे में बताते हुए उसकी तुलना गैस चेम्बर से करते दिखाई दे रहे हैं। इस तरह सौरभ ने आदित्यनाथ की कही बातों से ही रेखा सरकार पर हमला बोला। वह भी तब जब आगामी 20 फरवरी को दिल्ली में रेखा गुप्ता सरकार को बने हुए एक साल पूरा होने वाला है, इसलिए AAP नेता ने यूपी के सीएम की बातों को एक साल का सर्टिफिकेट बताया।

आदित्यनाथ की कही बातों से किया हमला

अपनी पोस्ट में सौरभ भारद्वाज ने योगी आदित्यनाथ का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘CM आदित्यनाथ का CM रेखा गुप्ता सरकार को एक साल पूरा होने पर सर्टिफिकेट’, इसके बाद सौरभ ने अपनी पोस्ट में वह बातें लिखीं जो उस वीडियो में आदित्यनाथ कहते हुए दिखाई दे रहे हैं।

दिल्ली को बताया गैस चेम्बर के जैसा

उनके शेयर किए वीडियो में योगी आदित्यनाथ कह रहे हैं, ‘देख रहे हो ना दिल्ली में किस तरह घुटन भरी जिंदगी हो गई है, ऐसे लगता है जैसे गैस चेम्बर में हों। एयर क्वालिटी इंडेक्स में वो 400 से ऊपर है, दम घुटता है, आंखों में जलन होती है, सांस लेने में दिक्कत होती है। डॉक्टर को बुजुर्गों के लिए, बीमारों के लिए, बच्चों के लिए कहना पड़ता है कि आप घर से बाहर मत निकलिए। कितनी खराब स्थिति हो गई है।’

योगी ने की पर्यावरण को बचाने की अपील

इसके आगे योगी ने गोरखपुर की आबोहवा की तारीफ करते हुए कहा, 'वहीं गोरखपुर में कितना शानदार माहौल है, कहीं कोई दिक्कत नहीं, कहीं कोई दमघोंटू माहौल नहीं, जहां मर्जी घूमते रहिए। क्योंकि पर्यावरण को आप बचाएंगे तो पर्यावरण आपको बचाएगा, धरती माता के प्रति आप अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन करेंगे तो धरती माता भी उसी प्रकार का आशीर्वाद देकर के आपको फलने फूलने के लिए एक नई राह दिखाएगी।'

सौरभ भारद्वाज ने योगी आदित्यनाथ का जो वीडियो शेयर किया वह बात उन्होंने जनपद गोरखपुर में शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रमों के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान यहां उन्होंने 2.47 करोड़ की लागत से नवनिर्मित कल्याण मण्डपम् (कन्वेंशन सेंटर) का लोकार्पण किया। साथ ही राप्तीनगर विस्तार स्पोर्ट्स सिटी आवासीय योजना के अंतर्गत EWS/LIG श्रेणी के आवंटियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए। यहां उन्होंने गोरखपुर को विकास का नया मॉडल बताया और कहा कि अच्छी सड़कें, AIIMS, मेडिकल कॉलेज और फर्टिलाइजर कारखाना... अब गोरखपुर में सब कुछ है।'

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव

सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।

और पढ़ें
;;;