गुजरात में 30 साल से इनकी सरकार, पर इनकी बेशर्मी देखिए; केजरीवाल ने भाजपा को दी कौन सी नसीहत

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

AAP संयोजक ने कहा कि पहले बड़े पैमाने पर पाकिस्तान से ड्रग्स आती थीं, लेकिन जब हमने उस पर रोक लगाई तो वही ड्र्ग्स दवा के रूप में भाजपा शासित राज्यों से आने लगी। केजरीवाल ने कहा देश में सबसे ज्यादा नशा गुजरात के मुंद्रा पोर्ट से आ रहा है, और भाजपा इसे या तो रोक नहीं पा रही या रोकना नहीं चाहती।

AAP National Convener Arvind Kejriwal
अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में बड़े पैमाने पर युवाओं को बर्बाद कर रही नशे की समस्या को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि राज्य में आने वाली 80 प्रतिशत ड्रग्स भाजपा शासित राज्यों से आ रही है, उन्होंने पार्टी द्वारा शासित कई राज्यों का नाम लेते हुए इसके लिए खासकर गुजरात को जिम्मेदार बताया। उधर पंजाब में नशे के खिलाफ भाजपा द्वारा निकाली जा रही यात्रा को केजरीवाल ने उसकी बेशर्मी बताया और कहा किअगर भाजपा नशे पर रोक लगाना चाहती है तो इसके लिए उसे पंजाब की AAP सरकार से सीखना चाहिए। इसके साथ ही केजरीवाल ने भाजपा को हर बात में राजनीति नहीं करने की नसीहत भी दी।

सोशल मीडिया पर शेयर की पोस्ट में केजरीवाल ने लिखा, '2022 में जब हमारी सरकार बनी थी तो 80 प्रतिशत ड्रग्स पाकिस्तान से आती थी। AAP सरकार ने एंटी ड्रोन सिस्टम लगाकर पाकिस्तान से आने वाली ड्रग्स पर काबू किया। जिसके चलते आज केवल 20% ड्रग्स पाकिस्तान से आती हैं।'

'गुजरात में 30 साल से इनकी सरकार'

इसके आगे उन्होंने ड्रग्स तस्करी के लिए भाजपा शासित राज्यों को जिम्मेदार बताते हुए कहा, 'आज 80% ड्रग्स गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, यूपी, दिल्ली जैसे बीजेपी शासित राज्यों से आ रही हैं। भाजपा अपने राज्यों में नशे का धंधा रोकने में नाकाम रही है या रोकना नहीं चाहती? गुजरात में तीस साल से इनकी सरकार है और नशे का सबसे ज़्यादा धंधा वहां है।'

नशे से लड़ने के लिए भाजपा को दी नसीहत

पोस्ट के अंत में AAP संयोजक ने लिखा, 'मुंद्रा पोर्ट से नशा भारत आता है जिसको रोकने की जिम्मेदारी केंद्र की भाजपा सरकार की है, और इनकी बेशर्मी देखिए। पंजाब में ये लोग नशे के खिलाफ यात्रा निकाल रहे हैं। सीखना है तो पंजाब से सीखो, AAP से सीखो और अपने राज्यों में भी नशा खत्म करो। हर बात में राजनीति मत करो।'

पोस्ट के साथ केजरीवाल ने शेयर किया आर्टिकल

अपनी पोस्ट के साथ केजरीवाल ने एक आर्टिकल भी शेयर किया, जिसमें बताया गया कि एक तरफ पुलिस ने जहां सीमा पार से आने वाले नशे को रोकने में जबरदस्त तरीके से कामयाबी हासिल की है, वहीं दूसरी तरफ अब उस नशे की डिमांड को पड़ोसी राज्यों से फार्मास्युटिकल नशीली दवाएं मंगवाकर पूरा किया जा रहा है।

पुलिस बोली- पंजाब में अब आ रहीं फार्मास्युटिकल ड्रग्स

उस आर्टिकल में पुलिस के हवाले से बताया गया कि पंजाब पहुंचने वाली लगभग 80% फार्मास्युटिकल दवाएं अब गुजरात, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली से आती हैं। इस दौरान साल 2025 से अब तक 11.54 लाख टैबलेट और कैप्सूल जब्त किए जा चुके हैं। इसमें आगे बताया गया कि पुलिस द्वारा ड्रोन और पाकिस्तान सीमा पर ध्यान केंद्रित करने से भले ही एक सप्लाई रूट बाधित हुआ हो, लेकिन फार्मास्युटिकल चैनलों के रूप में एक नया और ज्यादा खतरनाक नेटवर्क उभर चुका है। पुलिस ने बताया कि मेडिकल उद्देश्यों के लिए बनी दवाओं को अवैध बाजार में भेजा जा रहा है, जिससे यह चुनौती आपराधिक होने के साथ-साथ नियामक भी बन गई है।

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव

सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsगुजरात में 30 साल से इनकी सरकार, लेकिन बेशर्मी देखिए;केजरीवाल ने दी कौन सी नसीहत