
दिल्ली के इन इलाकों में अगले 5 दिन होगी पानी की दिक्कत, दिल्ली जल बोर्ड ने वजह बता किया अलर्ट
दिल्ली जल बोर्ड ने पानी की होने वाली समस्या को देखते हुए जनता को पानी का इस्तेमाल समझदारी से करने की सलाह दी है और पानी के टैंकरों के लिए जल आपातकालीन नंबर जारी करते हुए उन पर संपर्क करने के लिए कहा है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के एक दर्जन से ज्यादा इलाकों में अगले 5 दिन पानी की भारी किल्लत देखी जा सकती है। इस बारे में दिल्ली जल बोर्ड ने रविवार को सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए अलर्ट जारी किया। बोर्ड ने बताया कि चंद्रावल वाटर वर्क्स के कमांड एरिया में साल 2025-26 के लिए विभिन्न जलाशयों का सालाना फ्लशिंग कार्यक्रम निम्नलिखित शेड्यूल के अनुसार किया जाना है, जिसके कारण 22 दिसंबर से 26 दिसंबर 2025 तक यानी कुल 5 दिन शहर के 16 इलाकों में जल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।
इस दौरान वे इलाके प्रभावित हो सकते हैं, जहां पर हसनपुर जलाशय से पानी की आपूर्ति की जाती है। ऐसे में दिल्ली जल बोर्ड ने जनता को पानी का इस्तेमाल समझदारी से करने की सलाह दी है और पानी के टैंकरों के लिए जल आपातकालीन नंबर जारी करते हुए उन पर संपर्क करने के लिए कहा है।
इन इलाकों में रहेगी दिक्कत
- विनय मार्ग,
2. अकबर रोड,
3. सरोजनी नगर,
4. लक्ष्मी बाई नगर,
5. अशोका होटल,
6. अकबर होटल,
7. नेहरू पार्क,
8. चाणक्य पुरी,
9. तीन मूर्ति,
10. दूतावास (एम्बेसीज),
11. शांति पथ,
12. सफदर जंग,
13. रेस कोर्स,
14. मौलाना आजाद रोड,
15. सुजान सिंह पार्क
16. पार्लियामेंट लाइब्रेरी।
DJB ने दी लोगों को एक बड़ी सलाह
इसके अलावा दिल्ली जल बोर्ड ने लोगों को सलाह देते हुए उनसे पानी का इस्तेमाल समझदारी व कंजूसी से करने के लिए कहा। साथ ही पानी के टैंकर के लिए वाटर इमरजेंसी नंबर जारी करते हुए इन पर संपर्क करने के लिए कहा। इसके साथ ही बोर्ड ने लोगों को होने वाली असुविधा के लिए गहरा खेद भी जताया।
जारी किए वाटर इमरजेंसी नम्बर्स
ईदगाह- 23537397 और 23677129
राजिंदर नगर- 28742340
गुलाबी बाग/शास्त्री नगर- 23650040
चंद्रावल WW-2- 23819045, 23818525 और 23810930
वाटर इमरजेंसी नंबर- 1916





