झगड़े के 30 मिनट में हुआ सूर्या का मर्डर, ऐसे रची गई मारने की साजिश; मुठभेड़ तक की पूरी कहानी

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Surya Chauhan Murder Case: शुरुआती तौर पर यह मामला बाइक को लेकर हुए विवाद का लग रहा था, लेकिन जांच में सामने आया कि महज आधे घंटे के भीतर यह झगड़ा कथित तौर पर सुनियोजित साजिश में बदल गया। जानिए हत्या के बाद गिरफ्तार हुए आरोपियों ने इस कांड के बारे में क्या-क्या बताया…

झगड़े के 30 मिनट में हुआ सूर्या का मर्डर, ऐसे रची गई मारने की साजिश; मुठभेड़ तक की पूरी कहानी

Surya Chauhan Murder Case: गाजियाबाद में 17 साल के सूर्यप्रताप उर्फ सूर्या चौहान की हत्या के मामले में पुलिस जांच के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। शुरुआती तौर पर यह मामला बाइक को लेकर हुए विवाद का लग रहा था, लेकिन जांच में सामने आया कि महज आधे घंटे के भीतर यह झगड़ा कथित तौर पर सुनियोजित साजिश में बदल गया। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी असद के पिता नवाब समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी असद रविवार तड़के पुलिस मुठभेड़ में मारा गया।

पुलिस के मुताबिक, पूरा घटनाक्रम 28 मई की दोपहर शुरू हुआ। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी फरहान ने बताया कि दोपहर करीब तीन बजे सूर्या चौहान और असद के बीच बाइक चलाने को लेकर तीखी बहस हुई थी। दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई और विवाद काफी गर्म हो गया। इसके बाद असद वहां से चला गया। शुरूआत में तो ऐसा लग रहा था कि मामला निपट गया है, लेकिन उसने मामले को वहीं खत्म नहीं होने दिया और फिर इसका अंत एक खूनी कांड से हुआ।

  • पिता और दोस्तों के साथ बनाई हत्या की प्लानिंग

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, विवाद के बाद असद ने अपने पिता नवाब और दोस्तों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद कथित तौर पर सभी ने मिलकर सूर्या को सबक सिखाने की प्लानिंग बनाई। पुलिस का दावा है कि यहीं से एक सामान्य विवाद आपराधिक साजिश में बदल गया। जांच में सामने आया है कि असद, उसका पिता नवाब और अन्य साथी सूर्या की तलाश में निकल पड़े। पुलिस के अनुसार, सभी ने मिलकर उसे घेरने और हमला करने की प्लानिंग बनाई थी।

  • 30 मिनट बाद गली में घेरकर मार डाला

पुलिस के मुताबिक, विवाद के करीब आधे घंटे बाद यानी लगभग 3:30 बजे सूर्या चौहान को नवनीत विहार की गली नंबर-4 में घेर लिया गया। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि फरहान ने असद को चाकू उपलब्ध कराई थी। वहीं मुख्य आरोपी असद के पिता नवाब ने कथित तौर पर उसे उकसाते हुए कहा, "इसकी कहानी खत्म कर दे।" इसके बाद असद ने सूर्या के पेट में चाकू घोंप दिया। गंभीर रूप से घायल सूर्या खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़ा। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को लगा कि उसकी मौत हो चुकी है, जिसके बाद वे मौके से फरार हो गए।

  • अस्पताल में जिंदगी की जंग हार गया सूर्या

घटना की सूचना मिलने पर खोड़ा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल किशोर को अस्पताल में भर्ती कराया। इंदिरापुरम एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव के मुताबिक, 28 मई को करीब साढ़े तीन बजे पुलिस को चाकूबाजी की सूचना मिली थी। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

  • हत्या-मौत के बाद शुरू हुई गिरफ्तारियां

हत्या-मौत और फरारी के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया। पुलिस तेजी से जांच में जुट गई। मामला सबकी नजरों में आ गया। इसके बाद इस कांड का दूसरा फेज शुरू हुआ, गिरफ्तारी और एनकाउंटर का। जांच के दौरान पुलिस ने नवाब, फरहान और आतिफ को चौधरी चरण सिंह गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी असद फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

  • एनकाउंटर में मारा गया, मुख्य आरोपी असद

डीसीपी धवल जायसवाल के अनुसार, रविवार तड़के पुलिस को सूचना मिली थी कि असद अपने कुछ साथियों से मिलने और पैसे लेकर फरार होने की तैयारी में है। सूचना के आधार पर खोड़ा और इंदिरापुरम थाना पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की। पुलिस के मुताबिक, जब असद अपने एक साथी के साथ बाइक पर वहां पहुंचा, तो पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की। आरोप है कि उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें असद घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इस दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।