गुरुग्राम में बेकाबू थार का कहर, धार्मिक यात्रा पर जा रहे परिवार को टक्कर मारी; 4 गंभीर
गुरुग्राम में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर। नशे में धुत युवकों ने थार से परिवार के चार लोगों की कार को टक्कर मार दी। हादसे में चारों लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं।
दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम में एक बार फिर रफ्तार का जानलेवा कहर देखने को मिला है। तेज रफ्तार अनियंत्रित काली थार ने धार्मिक यात्रा के लिए जा रहे एक ही परिवार के चार सदस्यों को टक्कर मार दी। थार की टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए। खुद थार सड़क पर ही पलट गई। हादसे में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रफ्तार इतनी तेज थी कि परिवार को संभलने तक का मौका नहीं मिल पाया।
गुरुग्राम सिटी में यह भीषण सड़क हादसा सुबह पांच बजे सोहना चौक के पास हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि चारों लोग को गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद थार चालक मौके से फरार हो गया। जबकि एक युवक को मौके पर मौजूद लोगो ने पकड़ लिया। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
चश्मदीदों की जुबानी- बेहद तेज रफ्तार में थी थार
चश्मदीदों के मुताबिक, थार की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि पीड़ितों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। गाड़ी को जोरदार टकार मारने के बाद थार कार ख़ुद पलट गई ।दुर्घटना के बाद चीख-पुकार मच गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
घायलों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल
इस भीषण सड़क हादसे में घायल होने वाले चारों लोग एक ही परिवार के हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, चारों पीड़ितों को गंभीर अंदरूनी चोटें आई हैं। वहीं हादसा के बाद पीड़ित परिवार का आरोप है कि थार कार में सवार युवकों ने शराब पी रखी थी और उन्होंने महिलाओं के साथ अभ्रदता भी की। हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुची और क्रेन से कारो को हटाया गया।
रिपोर्ट- गौरव चौधरी


