Hindi Newsएनसीआर Newsthar driving with foot in haryana police action
हाथ नहीं पैर से चला रहे थे थार; हरियाणा का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस का ऐक्शन

हाथ नहीं पैर से चला रहे थे थार; हरियाणा का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस का ऐक्शन

संक्षेप:

हरियाणा के बल्लभगढ़ में तीन युवकों का थार कार से खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें तीन युवक एक पुराने मॉडल की ओपन थार में बैठकर सड़क पर खतरनाक स्टंट कर रहे थे।

Dec 08, 2025 08:42 am ISTSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

हरियाणा के बल्लभगढ़ में तीन युवकों का थार कार से खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें तीन युवक एक पुराने मॉडल की ओपन थार में बैठकर सड़क पर खतरनाक स्टंट कर रहे थे। स्टंट करते समय एक युवक गाड़ी के स्टेयरिंग को अपने पैरों से चला रहा था, दूसरा युवक इसे मोबाइल से रिकॉर्ड कर रहा था, जबकि तीसरा युवक गाड़ी के पीछे खड़ा होकर स्टंट का हिस्सा बना रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने ऐक्शन लिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जानकारी के अनुसार, यह वीडियो 5 दिसंबर शुक्रवार शाम सेक्टर-65 बल्लभगढ़ का है। जहां युवकों ने स्टंट किया। स्थानीय निवासियों ने इस खतरनाक हरकत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया।

42 सेकेंड के इस वीडियो में दिख रहा है कि दो लड़के गाड़ी के पिछले हिस्से में खड़े हैं, जबकि एक ड्राइविंग सीट के ऊपर बैठकर पैर से स्टेयरिंग को कंट्रोल कर रहा है। ऐसा करना बेहद खतरनाक हो सकता है। इस तरह का खतरनाक स्टंट ना सिर्फ इसे करने वालों की जान को खतरे में डालता है, बल्कि दूसरे निर्दोष लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ है। कई लोगों ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कार्रवाई की मांग की।

युवकों की उम्र लगभग 18 से 20 वर्ष के बीच बताई गई है। फरीदाबाद पुलिस को वीडियो मिलते ही तुरंत कार्रवाई करते हुए 6 दिसंबर को गाड़ी ड्राइवर का पोस्ट चालान किया। पुलिस ने कुल 7000 रुपये का जुर्माना लगाया और थार ड्राइवर के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज किया।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha
डिजिटल और प्रिंट मीडिया में डेढ़ दशक का अनुभव। भारतीय राजनीति के साथ एशियाई और वैश्विक मामलों की समझ। अर्थशास्त्र और खेल में भी रुचि। जम्मू-कश्मीर, लखनऊ और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले आज समाज, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, न्यूज ट्रैक, नवभारत टाइम्स में सेवा दे चुके हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएशन डिप्लोमा से पहले कंप्यूटर साइंस में ग्रैजुएशन किया है। जन्म बिहार में हुआ और पले-बढ़े मेरठ में। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।