आतंकी हमले की साजिश के बीच हाई अलर्ट पर दिल्ली, हर गाड़ी पर नजर; किरायदारों का वेरिफिकेशन भी तेज

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकी हमले की खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी है। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा देश के प्रमुख शहरों में आईईडी हमलों की साजिश रच रहा है।

आतंकी हमले की साजिश के बीच हाई अलर्ट पर दिल्ली, हर गाड़ी पर नजर; किरायदारों का वेरिफिकेशन भी तेज

दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकी हमले की खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी है। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा देश के प्रमुख शहरों में आईईडी हमलों की साजिश रच रहा है। इसमें चांदनी चौक में स्थित में मंदिर भी शामिल है।

बताया जा रहा है कि 6 फरवरी को इस्लामाबाद की एक मस्जिद पर हुए हमले के प्रतिशोध में यह योजना बनाई गई है, जिसके निशाने पर कई भीड़भाड़ वाले धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल हो सकते हैं। यह अलर्ट ऐसे समय में सामने आय़ा है जब कुछ ही महीनों पहले लाल किले के पास बड़ा धमाका हुआ था जिसमें 15 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। हमले की खूफिया सूचना को देखते हुए दिल्ली को हाई अलर् पर रखा गया है।

टाइम्स ऑफ इंडिया री रिपोर्ट के मुताबिक संवेदनशील इलाकों में अर्धसैनिक बलों और पुलिस की भारी तैनाती की गई है। दिल्ली में घुसने वाली हर गाड़ी की तलाशी ली जा रही है और लावारिस खड़ी गाड़ियों पर खास नजर रखी जा रही है। सुरक्षाकर्मी सीसीटीवी कैमरों के जरिए शहर की हर गतिविधि पर रियल-टाइम निगरानी रख रहे हैं। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन मार्केट और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों के साथ समन्वय बैठकें कर रहा है ताकि आम नागरिकों और दुकानदारों को भी सतर्क किया जा सके।

वेरिफिकेशन अभियान भी तेज

सुरक्षा अभियान के तहत होटलों, गेस्ट हाउसों, मॉल और सिनेमा हॉल में व्यापक सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। सिम कार्ड डीलरों और केमिकल की दुकानों की भी जांच की जा रही है ताकि किसी भी संदिग्ध खरीद-फरोख्त को रोका जा सके। इसके अलावा, किरायेदारों, घरेलू सहायकों और निजी सुरक्षा गार्डों का बैकग्राउंड वेरिफिकेशन तेज कर दिया गया है ताकि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की मौजूदगी का पता लगाया जा सके और किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते टाला जा सके।

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर