Hindi Newsएनसीआर NewsTeen stabbed to death in Delhi Rohini three juveniles apprehended
3 लड़कों ने मिलकर 11वीं के छात्र को चाकू घोंपकर मार डाला, दिल्ली में खौफनाक वारदात

3 लड़कों ने मिलकर 11वीं के छात्र को चाकू घोंपकर मार डाला, दिल्ली में खौफनाक वारदात

संक्षेप:

दिल्ली में तीन लड़कों ने मिलकर 16 साल के एक लड़के को चाकू घोंपकर मार डाला। पुलिस ने बताया कि किसी बात को लेकर उनके बीच झगड़ा हुआ था। इसी दौरान एक लड़के ने कथित तौर पर उसके पेट और जांघ में चाकू मार दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

Nov 28, 2025 04:52 pm ISTSubodh Kumar Mishra पीटीआई, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली में तीन लड़कों ने मिलकर 16 साल के एक लड़के को चाकू घोंपकर मार डाला। पुलिस ने बताया कि किसी बात को लेकर उनके बीच झगड़ा हुआ था। इसी दौरान एक लड़के ने कथित तौर पर उसके पेट और जांघ में चाकू मार दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के कराला इलाके में झगड़े के बाद 16 साल के एक लड़के की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि हत्या के सिलसिले में तीन किशोरों को गिरफ्तार किया है। मामले में आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, उन्हें गुरुवार को रोहिणी के एक अस्पताल से किशोर के बारे में सूचना मिली, जिसे चाकू लगने के बाद लाया गया था। उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस की एक टीम अस्पताल पहुंची और बाद में घटनास्थल का निरीक्षण किया।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि जांच के दौरान टीम ने मृतक के चचेरे भाई का बयान दर्ज किया। उसने घटना का प्रत्यक्षदर्शी होने का दावा किया। उसने पुलिस को बताया कि वह अन्य लोगों के साथ झगड़े के बारे में कॉल आने के बाद अपने दोस्त अरमान के साथ घटनास्थल पर पहुंचा था।

अधिकारी ने आगे बताया कि मृतक और 15 साल के तीन लड़कों के बीच झगड़ा हुआ था। अधिकारी ने बताया कि हाथापाई के दौरान एक किशोर ने कथित तौर पर उसके पेट और जांघ में चाकू मार दिया। इसके बाद आरोपी तुरंत मौके से फरार हो गए।

अधिकारी ने आगे कहा कि हमने सीसीटीवी फुटेज की जांच की और स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई। दो नाबालिगों को पकड़ लिया गया है। मृतक कराला के एक निजी स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र था। उसके पिता एनडीपीएल में काम करते हैं, जबकि उसकी मां गृहिणी हैं। हत्या के पीछे की असली वजह जानने के लिए नाबालिगों से पूछताछ की जा रही है।

Subodh Kumar Mishra

लेखक के बारे में

Subodh Kumar Mishra
सुबोध कुमार मिश्रा लाइव हिन्दुस्तान में दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों की गतिविधियों पर लिखते हैं। 17 साल से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सेवाएं दे रहे सुबोध ने यूं तो डीडी न्यूज से इंटर्नशिप कर मीडिया में प्रवेश किया था, लेकिन पत्रकारिता की विधिवत शुरुआत दैनिक जागरण, जम्मू से बतौर ट्रेनी 2007 में की। वह कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। वह दैनिक जागरण, नेशनल दुनिया, नवोदय टाइम्स, अमर उजाला और हिन्दुस्तान अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल का अनुभव रखने वाले सुबोध मूलरूप से बिहार के छपरा जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने स्कूली शिक्षा से लेकर विज्ञान में स्नातक तक की पढ़ाई बिहार से की है। उसके बाद दिल्ली में इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता व मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। सुबोध वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के स्टेट डेस्क पर काम कर रहे हैं। वह राजनीति और अपराध से जुड़ी खबरों में विशेष रूचि रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।