वह बहुत दयालु थीं, उनका जाना बहुत बड़ा सदमा; DU की असिस्टेंट प्रोफेसर का शव मिलने के बाद स्टूडेंट्स ने किया उन्हें याद

पीटीआई, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

देबोस्मिता पॉल के यूं अचानक चले जाने पर शिवाजी कॉलेज ने शुक्रवार को एक शोक संदेश जारी किया, जिसमें उनके निधन को उनके परिवार, एकेडमिक कम्युनिटी और कॉलेज परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया गया, साथ ही कहा कि दुख की इस घड़ी में हम उनके परिवार और चाहने वालों के साथ खड़े हैं।

वह बहुत दयालु थीं, उनका जाना बहुत बड़ा सदमा; DU की असिस्टेंट प्रोफेसर के निधन पर शिक्षकों और छात्रों ने जताया शोक

दिल्ली विश्वविद्यालय की एक असिस्टेंट प्रोफेसर की उनके घर में हुई हत्या के बाद उनके कॉलेज में दुख का माहौल है। शुक्रवार को कॉलेज में शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों और फैकल्टी सदस्यों ने टीचर को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके साथी प्रोफेसरों और स्टूडेंट्स ने इस घटना को लेकर गहरी नाराजगी जताई है और कॉलेज से एक बेहतरीन शिक्षक के चले जाने पर दुख जताया। उन्हें याद करते हुए कॉलेज के प्रिंसिपल वीरेंद्र भारद्वाज ने कहा कि वह एक समर्पित टीचर थीं और अपने ढाई साल के कार्यकाल में ही वह संस्थान का एक अहम हिस्सा बन गई थीं। सभी लोगों ने उनकी जमकर तारीफ की और इसे कॉलेज के लिए बहुत बड़ा नुकसान बताया।

DU के शिवाजी कॉलेज के इंग्लिश डिपार्टमेंट की असिस्टेंट प्रोफेसर देबोस्मिता पॉल गुरुवार को पूर्वी दिल्ली के वसुंधरा एन्क्लेव स्थित अपने घर पर मृत पाई गईं थीं। उनके सिर पर किसी भारी चीज से मारने का निशान मिला था, जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज किया है।

'वह कॉलेज परिवार का हिस्सा बन चुकी थीं'

इस घटना पर दुख जताते हुए शिवाजी कॉलेज के प्रिंसिपल वीरेंद्र भारद्वाज ने समाचार एजेंसी PTI को बताया कि, 'वह हमारे कॉलेज में लगभग ढाई साल से पढ़ा रही थीं और कॉलेज परिवार का हिस्सा बन चुकी थीं। गुरुवार को कॉलेज के सदस्यों ने कुछ रूटीन काम के सिलसिले में उनसे संपर्क करने की कोशिश की थी, लेकिन जब उनसे संपर्क नहीं हो पाया, तो मैंने भी उन्हें फोन करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।'

मृतक की तारीफ करते हुए प्राचार्य ने कहा, 'वह बहुत संवेदनशील और मेहनती महिला थीं और उन्हें कलाक्षेत्र में बहुत ज्यादा रुचि थी।' भारद्वाज ने कहा, 'हालांकि वह अंतर्मुखी थीं, लेकिन सांस्कृतिक गतिविधियों को लेकर हमेशा बहुत उत्साहित रहती थीं और अक्सर हमारे स्टूडेंट्स के साथ उन जगहों पर जाती थीं, जहां पर वे हिस्सा लेने के लिए जाते थे।' उन्होंने बताया कि शिवाजी कॉलेज में आने से पहले पॉल महाराजा अग्रसेन कॉलेज में पढ़ाया करती थीं।

भारद्वाज ने कहा कि 'कॉलेज के लोगों को उनके साथ ही घटना के बारे में दोपहर बाद 3 से 4 बजे के बीच पता चला जब उनकी मौत की खबर फैलने लगी। यह हम सभी के लिए एक बड़ा सदमा था।' मृत प्रोफेसर को याद करते हुए प्रिंसिपल ने कहा कि 'वह कभी तनाव में नहीं दिखीं और उन्होंने अपने साथियों के बीच भी कभी कोई ऐसी बात नहीं बताई, कि जिससे किसी अनहोनी का अहसास हो।' प्रिंसिपल ने बताया कि आमतौर पर किसी प्रोफेसर के निधन पर कॉलेज में छुट्टी कर दी जाती है, लेकिन 'चूंकि परीक्षाएं चल रही हैं, इसलिए कॉलेज को खुला रखना पड़ा।'

उधर उन्हें याद करते हुए एक छात्र ने कहा कि 'उनके साथ हुई घटना बेहद चौंकाने वाली है। क्योंकि हम उन्हें हमेशा से एक बहुत दयालु इंसान के रूप में जानते थे। ऐसे में किसी को उनसे कोई परेशानी नहीं थी और सभी छात्र उनका बहुत सम्मान करते थे।' हालांकि इस छात्र ने पीटीआई को अपना नाम बताने से इनकार कर दिया। एक अन्य छात्र ने इस खबर को कॉलेज के लिए 'बहुत बड़ा सदमा' बताया और कहा कि कई छात्र इस दुखद खबर पर आसानी से भरोसा नहीं कर पा रहे हैं।

पुलिस की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब 2:35 बजे न्यू अशोक नगर पुलिस स्टेशन में एक महिला का PCR कॉल आया। जिसमें उसने बताया था कि उसकी बहन देबोस्मिता पॉल की हत्या कर दी गई है और उसका शव वसुंधरा एन्क्लेव के सत्यम अपार्टमेंट के एक फ्लैट में पड़ा है। इस मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया है और आरोपी की पहचान करने व उसे पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई गई हैं।

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव

सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें। CJP Sansad March LIVE देखें और पाएं पल-पल की ताज़ा खबरें।