Hindi Newsएनसीआर Newstaqat ke bal par kuchalna chahte hain Shahabuddin Razvi Barelvi statement over bulldozer action near Faiz e Elahi Masjid
मुस्लिम दुश्मनी पर उतारू, ताकत के बल पर कुचलना चाहते हैं, दिल्ली में बुलडोजर से भड़के शहाबुद्दीन रजवी

मुस्लिम दुश्मनी पर उतारू, ताकत के बल पर कुचलना चाहते हैं, दिल्ली में बुलडोजर से भड़के शहाबुद्दीन रजवी

संक्षेप:

दिल्ली में तुर्कमान गेट और फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास बुलडोजर ऐक्शन पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि हुकूमत मुस्लिम दुश्मनी पर उतारू है और ताकत के बल पर कुचलना चाहते हैं।

Jan 07, 2026 02:22 pm ISTGaurav Kala एएनआई
share Share
Follow Us on

दिल्ली में तुर्कमान गेट इलाके में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास बुलडोजर ऐक्शन पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी का बयान सामने आया है। इस बुलडोजर ऐक्शन के खिलाफ पुलिस और प्रशासन की टीम पर पथराव हुआ था। जिसमें कम से कम पांच पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच उपद्रवियों को अरेस्ट किया है। अतिक्रमण के खिलाफ सरकार की कार्रवाई पर मौलाना रजवी ने भड़कते हुए कहा कि इससे साफ है कि हुकूमत मुस्लिम दुश्मनी पर उतारू है और ताकत के बल पर कुचलना चाहते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मौलाना रजवी ने कहा कि यदि मस्जिद के आसपास किसी तरह का अतिक्रमण है, तो प्रशासन को कार्रवाई से पहले मस्जिद प्रबंधन से बातचीत करनी चाहिए थी। इस तरह की कार्रवाइयों से आम जनता का सरकार पर भरोसा कमजोर होता है।

ये भी पढ़ें:दिल्ली में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास देर रात गरजे 32 बुलडोजर, पुलिस पर पथराव
ये भी पढ़ें:बुलडोजर चलते ही 25-30 लोग बरसाने लगे पत्थर; आधी रात हुए बवाल पर दिल्ली पुलिस
ये भी पढ़ें:मस्जिद नहीं सिर्फ अवैध अतिक्रमण हटाया गया, दिल्ली बुलडोजर एक्शन की पूरी कहानी

ताकत के बल पर कुचलना चाहते हैंः रजवी

मौलाना रजवी ने कहा कि दिल्ली हुकूमत ने अतिक्रमण के नाम पर मस्जिद पर बुलडोजर चलाया। हम इसकी निंदा करते हैं। जहां भी मस्जिद या मदरसा है, इस पर बुलडोजर चलाना मकसद है कि हुकूमत मुस्लिम दुश्मनी पर उतारू है। आरोप लगाया कि दिल्ली में कई मस्जिदों पर बुलडोजर चलाया है और अभी ताजा घटना भी ऐसी हुई है। अगर अतिक्रमण था तो मस्जिद प्रबंधन से बात करनी चाहिए थी, लेकिन सरकार ताकत के बल पर कुचलना चाहती है।

मुसलमानों से शांति बनाए रखने की अपील

उन्होंने दिल्ली के मुसलमानों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी हाल में पत्थरबाज़ी या उग्र प्रदर्शन का रास्ता नहीं अपनाया जाना चाहिए। मौलाना ने कहा कि अगर किसी को आपत्ति है, तो उसे अदालत का दरवाजा खटखटाकर कानूनी तरीके से अपना पक्ष रखना चाहिए।

घटना के बारे में

पुलिस उपायुक्त (मध्य) निधिन वलसन के अनुसार, एमसीडी का छह और सात जनवरी की दरमियानी रात को अतिक्रमण अभियान संचालित करने का कार्यक्रम था, जिसके मद्देनजर पुलिस कर्मियों को उन स्थानों पर तैनात किया गया था लेकिन एमसीडी का साजो सामान पहुंचने से पहले ही वहां लगभग 100-150 लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने बताया कि समझाने-बुझाने के बाद अधिकतर लोग वहां से हट गए लेकिन कुछ लोगों ने हंगामा करने की कोशिश की और पथराव किया जिसमें पांच पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आईं और उन्हें चिकित्सा सहायता दी गई।

डीसीपी ने कहा कि भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा। उन्होंने बताया कि चिकित्सा रिपोर्ट और बयानों के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी, साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि फैज़-ए-इलाही मस्जिद के पास स्थित एक ‘बैंक्वेट हॉल’ और एक औषधालय को अभियान के दौरान ध्वस्त किया जा रहा था। इन्हें अदालत ने अतिक्रमण घोषित किया था। पुलिस ने बताया कि यह जमीन एमसीडी की है और उसने प्रस्तावित विध्वंस के बारे में पुलिस को पहले ही सूचित कर दिया था और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बल की तैनाती की मांग की थी।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।