Hindi Newsएनसीआर Newstahawwur rana delhi high security metro station gate closed
तहव्वुर राणा की वजह से दिल्ली में सख्त पहरा, मेट्रो स्टेशन के 2 गेट भी बंद; कहां-कहां ज्यादा असर

तहव्वुर राणा की वजह से दिल्ली में सख्त पहरा, मेट्रो स्टेशन के 2 गेट भी बंद; कहां-कहां ज्यादा असर

संक्षेप:

26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को भारत लाए जाने से पहले दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली में एनआईए मुख्यालय और पटियाला हाउस कोर्ट के पास बेहद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

Apr 10, 2025 12:50 pm ISTSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को भारत लाए जाने की वजह से दिल्ली में बेहद सख्त सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। एयरपोर्ट से लेकर पटियाला हाउस कोर्ट और एनआईए मुख्यालय के आसपास सबसे ज्यादा सख्त पहरा है। एनआईए मुख्यालय के पास जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम मेट्रो स्टेशन के दो गेट को भी बंद कर दिए गए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पाकिस्तानी कनाडाई मूल का राणा (64) 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक अमेरिकी नागरिक डेविड कोलमैन हेडली उर्फ ​​दाऊद गिलानी का करीबी सहयोगी है। वह अभी अमेरिका के जेल में बंद था। लंबे समय तक कोशिश के बाद उसे भारत लाने का रास्ता साफ हुआ। बेहद खूंखार इस आतंकवादी को पाकिस्तान के अपने आकाओं से ही खतरा हो सकता है। क्योंकि राणा से एनआईए हमले से जुड़े बड़े राज उगलवाने वाली है।

पटियाला हाउस कोर्ट के पास अर्धसैनिक बल भी तैनात

दिल्ली स्थित पटियाला हाउस कोर्ट के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है, जहां मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को अमेरिका से प्रत्यर्पित किए जाने के बाद पेश किया जाना है। एक अधिकारी ने बताया कि अर्धसैनिक बलों और दिल्ली पुलिस के जवानों को अदालत के बाहर तैनात किया गया है और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए आगंतुकों की गहन तलाशी ली जा रही है।

तिहाड़ जेल में रखा जाएगा राणा, बढ़ाई गई सुरक्षा

दिल्ली में राणा को तिहाड़ जेल में रखा जाएगा। तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने कहा कि राणा को हाई सिक्यॉरिटी वाले जेल वार्ड में रखने की सभी तैयारियां कर ली गई हैं और वे अदालत के आदेश का इंतजार कर रहे हैं। तिहाड़ में राणा को जिस सेल में रखा जाएगा वहां भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। तिहाड़ जेल के आसपास काफी चौकसी बरती जा रही है।

एयरपोर्ट समेत पूरे रूट पर अलर्ट
दिल्ली में एयरपोर्ट से लेकर तिहाड़ जेल, पटियाला हाउस कोर्ट और एनआईए मुख्यालय के पास हाई अलर्ट घोषित किया गया है। पूरे रूट पर जगह-जगह सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। गाड़ियों की जांच की जा रही है। सीसीटीवी और ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है।

मेट्रो स्टेशन के दो गेट बंद

दिल्ली में एनआईए मुख्यालय के पास मौजूद जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम मेट्रो स्टेशन के दो गेट बंद कर दिए गए हैं। गेट नंबर 2 और 3 से आवाजाही बंद कर दी गई है। दोनों गेट बंद करके ताला लटका दिया गया है।

(पीटीआई इनपुट के साथ)

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha
डिजिटल और प्रिंट मीडिया में डेढ़ दशक का अनुभव। भारतीय राजनीति के साथ एशियाई और वैश्विक मामलों की समझ। अर्थशास्त्र और खेल में भी रुचि। जम्मू-कश्मीर, लखनऊ और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले आज समाज, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, न्यूज ट्रैक, नवभारत टाइम्स में सेवा दे चुके हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएशन डिप्लोमा से पहले कंप्यूटर साइंस में ग्रैजुएशन किया है। जन्म बिहार में हुआ और पले-बढ़े मेरठ में। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।