T20 वर्ल्ड कप फाइनल के लिए दिल्ली से अहमदाबाद तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, क्या होगी टाइमिंग

Mar 07, 2026 05:30 pm ISTMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, दिल्ली
share

रविवार को न्यूजीलैंड और भारत के बीच टी-20 वर्ल्डकप का फाइनल खेला जाना है। इसके लिए दिल्ली से जाने वाले दर्शकों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है।

T20 वर्ल्ड कप फाइनल के लिए दिल्ली से अहमदाबाद तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, क्या होगी टाइमिंग

8 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में टी-20 वर्ल्डकप का फाइनल खेला जाएगा। इसके लिए दिल्ली से जाने वाले दर्शकों की रेलवे ने स्पेशल व्यवस्था की है। बढ़े हुए फ्लाइट टिकट और ट्रेन टिकटों कमी के चलते रविवार को अहमदाबाद में होने वाले टी20 फाइनल मैच देखने जाने वाले लोगों की सहूलियत के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इस ट्रेन में कुल 19 कोच हैं।

क्या होगी टाइमिंग

रेलवे की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार, यह ट्रेन नई दिल्ली से आज रात 11:45 पर रवाना होगी और दिल्ली कैंट ,गुरुग्राम ,जयपुर होते हुए कल दोपहर 2:30 पर साबरमती पहुंचेगी। इस ट्रेन की बुकिंग के लिए रेलवे ने ट्रेन नंबर भी जारी किया है। दिल्ली से अहमदाबाद तक जाने वाली इस ट्रेन का नंबर है 04062। इसमें कुल 19 कोच की इस ट्रेन में 3rd और 2nd एसी के कोच हैं।

बता दें कि 5 मार्च को भारत और इंग्लैंड के मैच के बाद जब ये तय हो गया कि अहमदाबाद में फाइनल होगा और न्यूजलैंड के सामने भारत खेलेगा, अचानक से दिल्ली-अहमदाबाद फ्लाइट का किराया बढ़ गया और ट्रेनों में सीटें भी फुल हो गईं। इसी समस्या को दूर करने के लिए रेलवे ने दिल्ली से अहमदाबाद के लिए एक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया और ये ट्रेन आज रात 11.45 मिनट पर नई दिल्ली स्टेशन से अहमदाबाद के लिए रवाना हो जाएगी।

बता दें कि 5 मार्च को भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 वर्ल्डकप का सेमीफाइनल खेला गया था। इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। भारत से पहले न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। अब भारत और न्यूजलैंड एक बार फिर से अहमदाबाद में आमने सामने होंगे और दोनों के बीच रोमांचक मुकाबला होने की पूरी संभावना है।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।