Hindi Newsएनसीआर NewsSwati Maliwal claim manish Sisodia and satyendar jain Luxury Bungalows in Chandigarh kejriwal
स्वाति मालीवाल का सिसोदिया और सत्येंद्र जैन पर आरोप, AAP ने बताया फर्जी

स्वाति मालीवाल का सिसोदिया और सत्येंद्र जैन पर आरोप, AAP ने बताया फर्जी

संक्षेप:

AAP सांसद स्वाति मालीवाल ने दावा किया है कि चंडीगढ़ में आलीशान सरकारी बंगलों पर अवैध कब्जा सिर्फ अरविंद केजरीवाल का नहीं, बल्कि पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन भी वहां रह रहे हैं, जिस पर उन्होंने कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Nov 01, 2025 03:45 pm ISTAnubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने एक बार फिर अपनी पार्टी पर निशाना साधा है। चंडीगढ़ में अरविंद केजरीवाल के कथित 'शीश महल' को लेकर बीजेपी के दावों के बीच मालीवाल ने दावा किया कि यह राजसी ठाठ सिर्फ केजरीवाल तक सीमित नहीं। पूर्व दिल्ली उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन भी चंडीगढ़ के सेक्टर 39 में आलीशान सरकारी बंगलों में कब्जा जमाए हुए हैं। हांलाकि AAP ने इन आरोपों को फर्जी बताया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

स्वाति मालीवाल ने किया दावा

मालीवाल ने सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए लिखा, "चंडीगढ़ में शीशमहल सिर्फ केजरीवाल का नहीं है। मनीष सिसोदिया सेक्टर 39 के बंगला नंबर 960 और सत्येन्द्र जैन बंगला नंबर में रह रहे हैं। ये सेक्टर 39 की वो बड़ी बड़ी आलीशान कोठियां हैं जहां सरकार के मंत्री रहते हैं। इसके अलावा चंडीगढ़ में दिल्ली से आए कई लोगों को रहने के लिए आलीशान बंगले पंजाब सरकार ने दिये हैं। सरकारी संपत्ति पर इस तरह अवैध कब्जे करके बैठना एक अपराध है।"

आम आदमी पार्टी के सूत्रों ने इन आरोपों को फर्जी करार दिया है।

केजरीवाल को लेकर किया था ये दावा

इससे पहले दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल को लेकर भी स्वाति मालीवाल ने बड़ा दावा किया था। उन्होंने दावा किया कि पंजाब सरकार ने केजरीवाल को चंडीगढ़ में एक सरकारी बंगला दिया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, दिल्ली का शीश महल खाली होने के बाद अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में दिल्ली से भी शानदार शीश महल तैयार करवा लिया है। चंडीगढ़ के सेक्टर 2 में सीएम कोटे की 2 एकड़ की आलीशान 7 स्टार सरकारी कोठी अरविंद केजरीवाल को मिल गई है। पूरी पंजाब सरकार एक आदमी की सेवा में लगी है।

बीजेपी ने आप पर यही आरोप लगाया। हालांकि आम आदमी पार्टी ने इन दावों को झूठा करार दिया है। आप ने एक्स पर लिखा, “BJP की फेक न्यूज़ फैक्ट्री अब ओवरटाइम पर है। यह कोई निजी हवेली नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री का कैंप कार्यालय है, जो सरकारी कामकाज के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। अगर यह बंगला अलॉट हुआ है, तो बीजेपी आवंटन पत्र क्यों नहीं दिखा रही?

पार्टी ने यह भी तंज कसा कि “चंडीगढ़ प्रशासन BJP के अधीन है, ऐसे में अगर कोई 7-सितारा भवन बना है तो वही बनवा सकते हैं, न कि कोई और।

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।