दोबारा सिर फोड़ूंगा अगर... सीजेपी के निशाने पर आए स्वतंत्र भारद्वाज ने फिर धमकी दी

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

जंतर-मंतर आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारी छात्रा के पिता का सिर फोड़ने वाले इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज ने नई धमकी दी है। कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो दोबारा ऐसा करूंगा।

Swatantra Bhardwaj new claims
स्वतंत्र भारद्वाज ने नया दावा किया है।

जून महीने में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध प्रदर्शन के दौरान एक छात्रा के पिता के साथ मारपीट करने और सिर फोड़ने के आरोपों पर इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज ने अब नई धमकी दी है कि उन्होंने वह काम सेल्फ डिफेंस में किया, अगर वो ऐसा नहीं करते तो भीड़ उन्हें पीट-पीटकर मार देती। टीवी चैनल से बातचीत में भारद्वाज ने कहा कि जरूरत पड़ी तो फिर से ऐसा करने से नहीं चूकेंगे।

स्वयं को गौ रक्षक बताने वाले स्वतंत्र भारद्वाज का कहना है कि उन्होंने आत्मरक्षा में छात्रा निशु आजाद के पिता संजय कुमार पर लोहे के कंगन से प्रहार किया था। भारद्वाज के मुताबिक, उन्हें बिल्कुल भी किए पर पछतावा नहीं है। अगर मुझे फिर से निशाना बनाने की कोशिश की गई तो वह दोबारा ऐसा ही करेगा। उन्होंने कहा, “अगर मुझे फिर से इस तरह घेर लिया गया और मुझे निशाना बनाने की कोशिश की गई, तो मैं एक बार फिर ऐसा ही वार करूंगा।”

सीजेपी चाहती है स्वतंत्र भारद्वाज पर ऐक्शन

सीजेपी समर्थक आज दिल्ली संसद मार्ग थाने के बाहर एकत्र हुए और संजय कुमार पर कथित हमले को लेकर स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। विरोध प्रदर्शन उस इंटरव्यू के वायरल होने के बाद किया जा रहा है, जिसमें भारद्वाज ने जंतर-मंतर पर 20 जुलाई को प्रदर्शन के दौरान सीजेपी प्रदर्शनकारी निशु आजाद के पिता संजय कुमार पर हमला करने का दावा किया था। सीजेपी का आरोप है कि भारद्वाज के हमले में संजय का सिर फूट गया था। जबकि दिल्ली पुलिस ने इस दावे का खंडन किया है कि संजय की सिर की हड्डी टूट गई थी। पुलिस ने कहा है कि हाथापाई के दौरान उन्हें मामूली चोट लगी थी और उनकी शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था।

भारद्वाज ने कहा था- मैंने उसकी खोपड़ी फोड़ी, जेल भी नहीं हुई

एक पॉडकास्ट में भारद्वाज ने यह दावा किया था कि उसने संजय कुमार की खोपड़ी तोड़ दी थी और उसे जेल भी नहीं हुई। उसने हमले की रात घूमने का दावा भी किया। वह वायरल वीडियो में कथित तौर पर कह रहे हैं, “मैंने निशु के पापा की खोपड़ी फोड़ दी। क्या आप जानते हैं कि इस अपराध के लिए कौन सी धारा लागू होती है? धारा 307... उन्हें 60 टांके लगे। उस आदमी को गंभीर हालत में एम्बुलेंस में ले जाया गया था।”

अपने बयान पर पलटे भारद्वाज

हालांकि बाद में भारद्वाज ने यू-टर्न लिया और कहा कि वह मजाक के तौर पर ऐसा कह रहे थे। उन्होंने कहा, “मैं एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हूं, इसलिए मैंने जो कहा वह मजाक में कहा था। जंतर-मंतर पर भीड़ ने मुझे घेर लिया था और भीड़ मुझे पीट-पीटकर मार डालने वाली थी। मैंने आत्मरक्षा में निशु के पिता के सिर पर कड़ा से वार किया।”

दिल्ली पुलिस ने 72 घंटे का समय दिया है

दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर निशु आजाद के पिता संजय आजाद ने कहा, “पुलिस ने एफआईआर में कानून की संबंधित धाराएं शामिल करने की हमारी मांग मान ली है। पुलिस ने कहा है कि आरोपी को 72 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हमें दिल्ली पुलिस और संविधान पर पूरा भरोसा है कि आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।”

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsदोबारा सिर फोड़ूंगा अगर... सीजेपी के निशाने पर आए स्वतंत्र भारद्वाज की फिर धमकी