Hindi Newsएनसीआर NewsSuspected terrorist Abdul Rahman murdered in Neemka Jail in Faridabad
राम मंदिर पर हमले की साजिश रचने वाले अब्दुल की जेल में हत्या, बैरक में ही अरुण चौधरी ने गोदा

राम मंदिर पर हमले की साजिश रचने वाले अब्दुल की जेल में हत्या, बैरक में ही अरुण चौधरी ने गोदा

संक्षेप:

हरियाणा में फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ की नीमका जिला जेल में रविवार देर रात आतंकी गतिविधियों के आरोप में बंद 20 वर्षीय अब्दुल रहमान की उच्च सुरक्षा बैरक में कथित तौर पर हत्या कर दी गई। वह उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले के मिल्कीपुर क्षेत्र का रहने वाला था।

Feb 09, 2026 01:48 pm ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, फरीदाबाद, अशोक जैन
share Share
Follow Us on

हरियाणा में फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ की नीमका जिला जेल में रविवार देर रात आतंकी गतिविधियों के आरोप में बंद 20 वर्षीय अब्दुल रहमान की उच्च सुरक्षा बैरक में कथित तौर पर हत्या कर दी गई। वह उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले के मिल्कीपुर क्षेत्र का रहने वाला था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:कट्टरपंथी वीडियो जानकारों को भेजता था संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान

जानकारी के अनुसार, अब्दुल रहमान को मार्च 2025 में फरीदाबाद के पाली क्षेत्र से गुजरात एटीएस और हरियाणा एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था। उस पर अयोध्या स्थित राम मंदिर पर हमले की साजिश रचने का आरोप था। गिरफ्तारी के समय उसके पास से विस्फोटक सामग्री ग्रेनेड बरामद होने का दावा किया गया था।

साथी कैदी ने नुकीली वस्तु से किया था हमला

सूत्रों के मुताबिक, रविवार रात करीब 10:30 बजे बैरक में विवाद हुआ, जिसके बाद सह-कैदी अरुण चौधरी ने कथित रूप से नुकीली वस्तु से अब्दुल रहमान पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल रहमान को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। हत्या के आरोपी कैदी पर पहले से अनेक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

एसीपी तिगांव अशोक वर्मा का कहना है कि आरोपी पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की उच्च स्तरीय जांच और जेल सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के आदेश दिए हैं।

एक ही सेल में बंद थे तीन कैदी

पुलिस ने उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बीके अस्पताल भेजा था। तिगांव एसीपी अशोक वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यह घटना उस समय हुई, जब तीन कैदी एक ही सेल में बंद थे। एसीपी के मुताबिक जेल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षा वार्ड के एक सेल में अरुण, अब्दुल रहमान और शोएब को रखा गया था। तीनों करीब बीस दिन से एक साथ एक सेल में रह रहे थे। बताया गया है कि रात के करीब 2 बजे अरुण चौधरी नामक कैदी ने सोते हुए अब्दुल रहमान पर नुकीले पत्थर से अचानक हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। इस मामले की जांच के लिए न्यायिक जांच शुरू कर दी गई है।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।