बकरीद पर काटे गए सूर्या की मां चाहती है 6 और एनकाउंटर, ढेर किए गए असद की क्यों देखना चाहती है लाश
गाजियाबाद में बकरीद पर मारे गए सूर्या की मां ने कहा कि उनके बेटे को 7 आरोपियों ने एक साथ मिलकर मारा, इसलिए सभी का एनकाउंटर होना चाहिए। उन्होंने ढेर किए गए असद की लाश देखने की इच्छा भी जाहिर की।

गाजियाबाद के खोड़ा में छात्र की हत्या के मुख्य आरोपी असद के मुठभेड़ में ढेर होने के बाद सूर्या की मां सरोज ने संतोष जताया। साथ ही कहा कि सात लड़कों ने मिलकर उनके बेटे को मारा है, सभी का एनकाउंटर हो और उनके घर पर बुलडोजर भी चलाया जाए। उनकी एक मांग असद की लाश देखने की भी है। बेटे की हत्या के बाद तड़प रही मां जल्द से जल्द इंसाफ देखना चाहती है।
असद की मौत को लेकर सरोज ने कहा पुलिस के भाइयों ने उन्हें न्याय दिलवाया है। इसके लिए पुलिस और मीडिया समेत सभी का धन्यवाद करती हैं। वह असद की लाश देखने की इच्छा जाहिर करते हुए कहती हैं कि शव या फोटो देखे बिना वह नहीं मानेंगी कि मुठभेड़ में असद ढेर हो गया है। उन्होंने कहा, 'मेरे घर का चिराग बुझा दिया गया। सात लड़कों ने मेरे बेटे को मारा। किसी ने हाथ पकड़े तो किसी ने मुंह और गर्दन। फिर असद ने चाकू मारा, इसीलिए सभी का एनकाउंटर होना चाहिए। प्रशासन ने बुलडोजर चलाने की भी बात कही थी, यह कार्रवाई भी जल्द पूरी हो।' इसके अलावा उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से जो आश्वासन उन्हें दिए गए हैं, वह कार्य जल्द से जल्द पूरे किए जाएं।
भ्रामक वीडियो हो रहा वायरल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें व्यक्ति कह रहा है कि एक मर्डर मार दिया है, कुछ दिन तुम्हारा भाई अंदर रहेगा। लोग आरोप लगा रहे थे कि हत्या के बाद असद ने यह वीडियो बनाकर वायरल किया। इसे लेकर लोग नाराजगी भी जता रहे हैं। वहीं, पुलिस की जांच में वीडियो घटना से जुड़ा नहीं पाया गया।
कैबिनेट मंत्री ने मदद की जानकारी दी
सूर्या के परिजनों से रविवार को कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा और जिलाधिकारी रविंद्र मांदड़ ने मुलाकात की। कैबिनेट मंत्री ने परिजनों को बताया कि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से अनावर्तक आर्थिक सहायता के रूप में पांच लाख रुपये स्वीकृत हो गए हैं। परिवार के एक सदस्य को नगर पालिका में नौकरी दी जाएगी। साथ ही परिवार को सुरक्षा भी मुहैया कराई जाएगी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस मामले में त्वरित कार्रवाई की गई है और आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।
कठोरतम सजा दिलाने की मांग
विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय महामंत्री बजरंग बागड़ा भी रविवार को सूर्या के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से कहा कि समाज दुख की घड़ी में उनके साथ है। साथ ही कार्यकर्ताओं से चंदा जुटाकर मदद की बात कही। उन्होंने घटना को दुखद बताते हुए कहा कि कठोरतम सजा दिलाई जाए, ताकि आपराधिक तत्व जान जाएं कि वे बच नहीं सकते। विश्व हिंदू परिषद के गाजियाबाद विभाग मंत्री अजय शर्मा, विभाग संगठन मंत्री साहिल वालिया, हरनंदी महानगर के अध्यक्ष बीके गुप्ता, राजेश तंवर आदि मौजूद रहे।
पीलीभीत में छापेमारी
सूर्या की हत्या के मामले में हत्यारोपियों की तलाश के लिए गाजियाबाद पुलिस ने पीलीभीत के दो मोहल्लों में छापे की कार्रवाई की। पुलिस ने दो घरों की तलाशी भी ली, हालांकि आरोपी पुलिस को नहीं मिल सके। शनिवार को गाजियाबाद पुलिस की दो टीमें पीलीभीत पहुंची। टीमों ने शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बुजकसावान और मोहल्ला खुशीमल में छापा मारा। बताया जा रहा है कि गाजियाबाद में हुए घटनाक्रम में शामिल आरोपियों के पीलीभीत आने की सूचना पुलिस को मिली थी। घटनाक्रम से जुड़े दो संदिग्ध किशोर पीलीभीत के ही रहने वाले हैं। ऐसे में दोनों किशोरों की तलाश में ही पुलिस की टीम पीलीभीत आई। टीम लगभग चार से पांच घंटे तक आरोपियों की टोह लेने में जुटी रही। पुलिस के पीलीभीत आने पर मोहल्ले में हड़कंप मचा रहा।
लेखक के बारे में
Sudhir Jhaसुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)
सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
15 सालों का अनुभव
सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।
विश्वसनीय खबरों का लेखन
सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।
शिक्षा और सम्मान
सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।
विशेषज्ञता
राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप


