सूरजकुंड में जान गंवाने वाले इंस्पेक्टर जगदीश को शहीद का दर्जा, परिवार को सरकारी नौकरी
हरियाणा के सूरकुंड मेले में ढूला टूटने के बाद लोगों की जान बचाते हुए इंस्पेक्टर जगदीश ने अपनी जान दे दी। हरियाणा सरकार ने उन्हें शहीद का दर्जा देने की घोषणा की है। उधर, हादसे की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है।
हरियाणा के सुरजकुंड फेयरग्राउंड में हुए भयानक झूला हादसे में ऑन-ड्यूटी पुलिस इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की मौत हो गई। जगदीश प्रसाद उस समय मेले में फंसे लोगों को बचाने की कोशिश कर रहे थे, जब विशाल झूला अचानक टूट कर जमीन पर गिर गया। इंस्पेक्टर जगदीश अगले महीने रिटायर होने वाले थे। हरियाणी डीजीपी ने अजय सिंघल ने कहा कि उन्हें शहीद का दर्जा दिया जाएगा। सरकार ने परिवार को एक करोड़ और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की। साहस और वीरता के लिए उन्हें पहले भी 2019-20 में हरियाणा के राज्यपाल द्वारा पुलिस मेडल से सम्मानित किया जा चुका है।
साथ ही फरीदाबाद पुलिस ने हादसे की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी का गठन कर लिया है। यह घटना सुरजकुंड फेयर में झूले से जुड़ा तीसरा हादसा है, जिससे आयोजकों की सुरक्षा नियमों और दावों पर सवाल उठ रहे हैं।
2002 में एक युवक की झूले से मौत हुई थी, तब झूले कुछ वर्षों के लिए बंद कर दिए गए थे। 2019 में एक युवक घायल हुआ था, जिसके बाद झूले फिर से शुरू किए गए, लेकिन इस बार भी सुरक्षा का गंभीर जोखिम देखा गया। अधिकारियों के अनुसार झूले लगाने के लिए सख्त नियम हैं और रोजाना निरीक्षण करना अनिवार्य है। इसके बावजूद लगातार हादसे सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगाते हैं।
घटना क्या हुई
घटना के समय झूले पर लगभग 19 लोग सवार थे और शाम लगभग 6 बजे झूला अचानक झुक गया और गिर पड़ा। इस हादसे में 11 लोग घायल हुए। वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, जगदीश प्रसाद ने फंसे हुए लोगों को बचाने के दौरान गंभीर चोटें लगीं, जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं, हरियाणा पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा ने बताया कि झूले में घायल लोग अब खतरे से बाहर हैं।
शहीद का दर्जा मिलेगा
जगदीश प्रसाद ने 1989 में हरियाणा आर्म्ड पुलिस ज्वाइन की थी और मार्च में 36 साल की सेवा पूरी करने के बाद सेवानिवृत्त होने वाले थे। उनके इस साहसिक कार्य और बलिदान को देखते हुए हरियाणा डीजीपी अजय सिंघल ने रात को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की। डीजीपी ने कहा कि उन्हें शहीद का दर्जा दिया जाएगा।
एसआईटी का गठन
जांच के लिए अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में SIT (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) बनाई गई है, और झूला लगाने वाले वेंडर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जिला प्रशासन ने यह भी बताया कि 39वां सुरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प महोत्सव रविवार को जारी रहेगा, लेकिन झूला क्षेत्र को अभी बंद रखा गया है।
जगदीश के गांव में शोक की लहर
जगदीश प्रसाद का अचानक निधन उनके पैतृक गांव डेंगरा, मथुरा जिला में शोक की लहर है। वे अपनी पत्नी सुधा और तीन बच्चों दो बेटियों निधि और दीप्ति तथा पुत्र गौरव के साथ रहते थे। उनके भाई प्रदीप, जो शिक्षक हैं, और परिवार के अन्य सदस्य सतीश चंद्र और चंद्रभान सिंह अलग-अलग शहरों में कार्यरत हैं। जगदीश प्रसाद के भाई प्रदीप ने कहा, "हमें शनिवार शाम 8 बजे यह दुखद खबर मिली।"
लेखक के बारे में
Gaurav Kalaगौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य
संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।
सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।
डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन


