Hindi Newsएनसीआर NewsSurajkund Mela 2026 Faridabad haryana roadways buses will be available every half hour know stops, timings and fare
Surajkund Mela 2026 : सूरजकुंड मेला के लिए हर आधे घंटे में मिलेंगी बस; जानें किराया-स्टॉप, टाइमिंग

Surajkund Mela 2026 : सूरजकुंड मेला के लिए हर आधे घंटे में मिलेंगी बस; जानें किराया-स्टॉप, टाइमिंग

संक्षेप:

Surajkund Mela 2026 : फरीदाबाद में लगने वाले अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले के लिए 31 जनवरी शनिवार सुबह 7 बजे से पहली बस बल्लभगढ़ से बस चलेगी। यहां से प्रत्येक 30 मिनट के बाद पर्यटकों को बस मिलेगी।  

Jan 11, 2026 02:14 pm ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, फरीदाबाद, अशोक जैन
share Share
Follow Us on

फरीदाबाद में लगने वाले अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले के लिए 31 जनवरी शनिवार सुबह 7 बजे से पहली बस बल्लभगढ़ से बस चलेगी। यहां से प्रत्येक 30 मिनट के बाद पर्यटकों को बस मिलेगी। इसके अलावा शनिवार और रविवार को प्रत्येक 15 मिनट के बाद बस का संचालन होगा। हरियाणा रोडवेज प्रशासन ने इसकी तैयारी कर ली है। प्रत्येक दिन 20 बसों का संचालन किया जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हरियाणा रोडवेज फरीदाबाद यातायात प्रबंधक नवनीत बजाज ने खुलासा किया कि अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में बसों का ठीक ढंग से संचालन के चलते ड्राइवरों व कंडक्टरों की छुट्टी पर पाबंदी लगाने के आदेश किए जाएंगे। इसके अलावा सभी को साफ-सुथरी वर्दी पहनने के निर्देश होंगे। आदेश में जो वर्दी नहीं पहनकर आएगा उस पर 1000 रुपये जुर्माना किया जाएगा।

surajkund mela 2026
ये भी पढ़ें:सूरजकुंड मेले में इस बार 100 कमर्शियल स्टॉल, झूले भी होंगे ज्यादा; बड़े अपडेट

6 इंस्पेक्टरों की ड्यूटी लगाई जाएगी

प्रबंधक ने बताया कि बस व्यवस्था को बेहतर रखने के लिए 6 इंस्पेक्टर की ड्यूटी भी लगाई जाएगी, ताकि किसी भी पर्यटक को बस के आवागमन में परेशानी नहीं हो। विभाग की ओर से बसों की समय सारिणी और किराया सूची करीब-करीब तैयार कर ली गई है।

सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक चलेंगी बसें

बसों का संचालन सुबह 7.00 बजे से रात 21.00 बजे तक किया गया है। इसके लिए विभाग ने 20 बसें चलाने का फैसला लिया है। मेला स्थल सूरजकुंड से बडखल मेट्रो स्टेशन लिए बस शटल सेवा (मिनी बसें ) सुबह 8.30, 9.30, 10.30, 11.30 दोपहर 12.30, 13.30, 14.30, 15.30 शाम 16.30,17.30 व 18.30 बजे चलेंगी। इस व्यवस्था से मेले में जाने वाले दर्शकों को काफी सहूलियत मिलेगी।

किराया सूची

बड़खल मेट्रो स्टेशन से मेला परिसर : 10 रुपये

बदरपुर से सूरजकुंड मेला परिसर : 20 रुपये

बल्लभगढ़ से सूरजकुंड मेला परिसर : 25 रुपये

नवनीत बजाज, यातायात प्रबंधक, हरियाणा रोडवेज, फरीदाबाद, ''सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले के लिए बसों की किसी प्रकार से कमी नहीं रहने दी जाएगी। 20 बसों को प्रतिदिन चलाया जाएगा। दो बसों को बड़खल मेट्रो स्टेशन से आवाजाही के लिए रखा जाएगा। सभी प्रमुख जगहों पर बसों के टाइम टेबल भी रखे जाएंगे। इसके अलावा सभी ड्राइवर और कंडक्टर साफ-सुथरी वर्दी में ड्यूटी देंगे।''

ये भी पढ़ें:समयपुर-सरमथला रोड बनेगा स्मार्ट, कई इलाकों और 28 गांवों के लोगों को होगी सुविधा
Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।