सूरजकुंड मेला हादसा मामले में बड़ा ऐक्शन, दो लोगों को किया गिरफ्तार

Feb 08, 2026 03:18 pm ISTAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share

सूरजकुंड मेले में हुए झूला हादसा मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच के लिए पुलिस ने एसआईटी गठित कर दी है। थाना सूरजकुंड में हिमाचल फन केयर कंपनी के प्रोपराइटर मोहम्मद शाकिर के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया है।

सूरजकुंड मेला हादसा मामले में बड़ा ऐक्शन, दो लोगों को किया गिरफ्तार

सूरजकुंड मेले में हुए झूला हादसा मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच के लिए पुलिस ने एसआईटी गठित कर दी है। थाना सूरजकुंड में हिमाचल फन केयर कंपनी के प्रोपराइटर मोहम्मद शाकिर के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक 7 फरवरी को एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना सूरजकुंड मेला परिसर में घटित हुई थी, जिसमें एक झूला टूट गया था। घटनाक्रम में घायलों को बचाते हुए हरियाणा पुलिस के निरीक्षक जगदीश प्रसाद शहीद हो गये।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार मामले की गंभीरता के मध्य नजर पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने अभियोग के अनुसंधान के लिए पुलिस उपायुक्त अपराध के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त अपराध-2, प्रभारी क्राइम ब्रांच एनआईटी व उप निरीक्षक संजय थाना सूरजकुंड की एक विशेष अनुसंधान टीम गठित की है, टीम द्वारा वैज्ञानिक पहलुओं के आधार पर मामले का अनुसंधान किया जा रहा है।

किसे किया गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि टीम ने कार्रवाई करते हुए मेला परिसर में झूले लगाने वाली कंपनी हिमाचल केयर फन केयर के प्रोपराइटर मोहम्मद शाकिर वासी और एक अन्य आरोपी नितेश को गिरफ्तार किया है। मोहम्मद शाकिर हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के टोका नंगला गांव का रहने वाला है। वहीं नितेश उत्तर प्रदेश के मेरठ के धर्मपुर सदर का निवासी है। अन्य की भूमिका बारे जांच की जा रही है।

इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना उपरांत पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल और पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने शहीद निरीक्षक जगदीश प्रसाद के परिजनों से सिविल अस्पताल फरीदाबाद में मुलाकात कर उनको सांत्वना दी। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि निरीक्षक जगदीश प्रसाद ने घटनाक्रम में घायल व्यक्तियों को बचाते हुए अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया। इसका हमें बहुत दुख है और निरीक्षक जगदीश प्रसाद पर गर्व भी है। पुलिस विभाग इस घटनाक्रम पर संवेदना व्यक्त करता है। हम शहीद जगदीश प्रसाद के परिवार के लिए यथासंभव आर्थिक सहायता करेंगे। पुलिस विभाग की अनुकंपा योजना के अंतर्गत परिवार के योग्य सदस्य को नौकरी दिलाई जाएगी।

पुलिस महानिदेशक ने सिविल अस्पताल फरीदाबाद व सुप्रीम अस्पताल में दाखिल घायलों का भी हाल-चाल जाना। पुलिस प्रवक्ता अनुसार इस घटनाक्रम में 12 व्यक्ति घायल हुए थे, जिनकी स्थिति सामान्य है। घायलों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। घायलों में महिला सहायक उप निरीक्षक नीलम फरीदाबाद पुलिस, महिला सिपाही शर्मिला, पुलिस लाइन फरीदाबाद, राजेश एसपीओ थाना एसजीएम नगर, हर्ष प्रकाश निवासी मकान नंबर एफ 4176 कैसिया स्टेट पॉकेट ए ग्रेटर नोएडा, प्रशांत निवासी गांव डूबे थाना सेफ जिला छैलपुर राजस्थान हाल आईआईटी तृतीय वर्ष दिल्ली, अमीषा निवासी सूर्य विहार पार्ट 2 सेक्टर 91 फरीदाबाद, परविंदर निवासी पहलादपुर नई दिल्ली, सुनील निवासी अकेड़ा थाना महेंद्रगढ़ (डिस्चार्ज ), शिवानी निवासी हाउस नंबर 207 बिरौना टावर नोएडा 78 (डिस्चार्ज), बलबीर वास सुल्तानपुर,(डिस्चार्ज ), अनुज वासी शेरपुर कासगंज उत्तर प्रदेश(डिस्चार्ज ), पूजा वासी बहादुरपुर फरीदाबाद (डिस्चार्ज ) के नाम शामिल है। 5 घायलों को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।