Hindi Newsएनसीआर Newssupreme court expressed concern over closure of delhi commission for women dcw
कहां जाएंगी परेशान महिलाएं? दिल्ली महिला आयोग के ‘बंद’ होने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

कहां जाएंगी परेशान महिलाएं? दिल्ली महिला आयोग के ‘बंद’ होने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

संक्षेप:

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) के 'बंद' होने पर चिंता जताई। सर्वोच्च अदालत ने पूछा कि बताएं इस परिस्थिति में संकट में फंसी महिलाएं कहां जाएंगी? सुप्रीम कोर्ट ने और क्या बातें कही जानें…

Dec 02, 2025 09:58 pm ISTKrishna Bihari Singh भाषा, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

सुप्रीम कोर्ट ने एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा है कि दिल्ली महिला आयोग (DCW) बंद हो गया है। ऐसे में परेशानियों में फंसी महिलाएं कहां जाएंगी? डीसीडब्ल्यू के पास अध्यक्ष नहीं हैं। उनके पास कर्मचारी नहीं हैं। सब कुछ अव्यवस्थित है। इसके साथ ही सर्वोच्च अदालत ने दिल्ली सरकार की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल अर्चना पाठक दवे से दिल्ली महिला आयोग को बंद किए जाने से रोकने को लेकर कुछ उपाय करने को कहा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस केवी विश्वनाथन की पीठ ने हाल ही में आई एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए दिल्ली सरकार की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल अर्चना पाठक दवे से दिल्ली महिला आयोग को बंद होने से रोकने लेकर कुछ उपाय करने को कहा। अदालत ने कहा- यह बंद हो गया है। ऐसे में संकट में फंसी महिलाएं कहां जाएंगी? उनके पास अध्यक्ष नहीं हैं। उनके पास कर्मचारी नहीं हैं। सब कुछ अव्यवस्थित है।

सुप्रीम कोर्ट अदालत ने यह टिप्पणी बाल तस्करी के एक मामले की सुनवाई के दौरान की। अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल अर्चना पाठक दवे ने कहा कि वह दिल्ली महिला आयोग के मुद्दे पर विचार करेंगी। ऐसे मामलों की शीघ्र सुनवाई के लिए कई निर्देश दिए गए थे। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि डीसीडब्ल्यू बंद हो गया है। नई दिल्ली के विकास भवन में स्थित महिला आयोग का कार्यालय जनवरी 2024 से लगभग बंद है क्योंकि इसका कोई अध्यक्ष नहीं है।

वहीं डीसीडब्ल्यू की वेबसाइट पर अध्यक्ष और सदस्य सचिव सहित 4 सदस्यों का पद रिक्त दिखाया गया है। डीसीडब्ल्यू महिलाओं को दुर्व्यवहार और शोषण को लेकर परामर्श देता है। साथ ही बचाव और कानूनी सहायता तक के मामलों को देखता है। आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, यह एक दीवानी अदालत की तरह काम करता है। इसका गठन महिलाओं के लिए प्रदान की गई सुरक्षा से संबंधित मामलों की पड़ताल करने के मकसद से किया गया है।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh
पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों से केबी उपनाम से पहचान रखने वाले कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह लोकमत, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। मूलरूप से यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लॉ और साइंस से ग्रेजुएट केबी ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमफिल किया है। वह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।