'सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे सबके लिए...', राहुल गांधी से क्यों नहीं मिल रहे CJI सूर्यकांत? क्या दिया जवाब

लाइव हिन्दुस्तान, दिल्ली
share

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सीजेआई सूर्यकांत से मिलने के लिए समय मांगा था। लेकिन सीजेआई सूर्यकांत ने उनसे मिलने में असमर्थता जताते हुए, मिलने से इनकार कर दिया। अब उनका जवाब सामने आया है।

सीजेआई सूर्यकांत राहुल गांधी
सीजेआई सूर्यकांत ने राहुल गांधी को मिलने का समय नहीं दिया

आज यानी 12 अक्टूबर को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत से मिलने के लिए समय मांगा था। जस्टिस सूर्यकांत ने राहुल गांधी से मिलने से इनकार कर दिया है। सूर्यकांत ने राहुल गांधी से ना मिलने वाले सवाल का जवाब भी दिया है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे सबके लिए खुले हैं और किसी भी आम नागरिक और चुने हुए प्रतिनिधि की याचिकाओं का स्वागत करेंगे।

राहुल गांधी की मांग पर क्या बोले जस्टिस सूर्यकांत

राहुल गांधी ने सीजेआई सूर्यकांत से मिलने के लिए लेटर लिखकर समय की मांग की थी। इस पर सूर्यकांत का बयान सामने आया है। सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि उन्होंने राहुल गांधी और उनके बीच हुए पत्र व्यवहार की गोपनीयता को बनाए रखा है और ना मिल पाने की वजह का खुलासा नहीं कर रहे हैं, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे सबके लिए खुले हैं। फिर चाहे वो देश का कोई आम नागरिक हो या देश के चुने हुए प्रतिनिधि। सीजेआई ने कहा कि याचिका दायर कर आने वाले देश हर नागरिक की आवाज सुनेंगे और कानून के तहत जो हो सकेगा वो करेंगे।

बता दें कि आज यानी 12 अक्टूबर को कांग्रेस के साथ विपक्षी पार्टियों ने कनॉट प्लेस से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक पैदल मार्च की योजना बनाई है। इस योजना के तहत दोपहर के डेढ़ बजे सभी कांग्रेस नेता कार्यकर्ता के साथ विपक्षी नेता और कार्यकर्ता कनॉट प्लेस में इकट्ठा होंगे और वहां से सुप्रीम कोर्ट तक पैदल मार्च करेंगे। पैदल मार्च कर सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचने के बाद राहुल गांधी का मुख्य न्यायधीश सूर्यकांत से मिलने की योजना थी। इसके लिए राहुल गांधी ने सीजेआई को लेटर लिखकर समय मांगा था। इस मामले पर सीजेआई ने उनसे मिल पाने में असमर्थतता जताई थी।

सीजेआई से क्यों मिलना चाहते थे विपक्ष के नेता

राहुल गांधी के साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सीजेआई को लेटर लिखा था। इस लेटर में राहुल और खरगे ने सोमवार को सुबह 4-5 बजे तक मिलने के लिए समय की मांग की थी। इस दौरान सीजेआई को ज्ञापन सौंपकर देश में हो रही कथित वोट चोरी को खत्म करने, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा और एसआईआर प्रक्रिया को रोकने की मांग करना था। इसके साथ ही विपक्ष यह भी मांग करता कि देश में चुनाव बैलट पेपर से करवाए जाएं। लेकिन सीजेआई ने विपक्ष के नेताओं से मिल पाने में असमर्थता जताई है।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर News'SC के दरवाजे सबके लिए...', राहुल से क्यों नहीं मिल रहे CJI सूर्यकांत?