हमने दो बार गलती की, अभी तक भुगत रहे; केजरीवाल संग दोस्ती पर कांग्रेस नेता

Aditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने आम आदमी पार्टी का समर्थन करने को बड़ी गलती करार दिया है। उन्होंने कहा है कि हमने 40 दिन की सरकार बनाने में मदद कर केजरीवाल का जो समर्थन किया था, आज हम उसी का खामियाजा भुगत रहे हैं।

हमने दो बार गलती की, अभी तक भुगत रहे; केजरीवाल संग दोस्ती पर कांग्रेस नेता

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने आम आदमी पार्टी का समर्थन करने को बड़ी गलती करार दिया है। उन्होंने कहा है कि हमने 40 दिन की सरकार बनाने में मदद कर केजरीवाल का जो समर्थन किया था, आज हम उसी का खामियाजा भुगत रहे हैं। दरअसल अजय माकन उस सवाल का जवाब दे रहे थे जिसमें उनसे पूछा गया था कि इतने लंबे समय तक दिल्ली की सत्ता पर राज करने के बाज अचानक कांग्रेस गायब कैसे हो गई। अजय माकन ने इसका जवाब देते हुए कहा, अरविंद केजरीवाल का समर्थन करना उनकी गलती थी।

न्यूज 18 के साथ इंटरव्यू में उन्होंने आगे कहा, लोकसभा चुनावों में भी यही गलती हमने फिर से दोहराई। अजय माकन ने आगे कहा, सारी की सारी चीजें कांग्रेस और शीला दीक्षित के समय रही हैं। जब कोर्ट दिल्ली में सीलिंग के ऑर्डर दे रहा था तो मास्टरप्लान हम लेकर आए और पूरी दिल्ली के अंदर सीलिंग बंद कर दी। हम विकास लेकर आए।

'केजरीवाल को सपोर्ट कर कर दी राजनीतिक गलती'

उन्होंने आगे कहा, हम 7 हजार डीटीसी की बस छोड़कर गए। आज भी 7 हजार है। सीएनजी बस, मेट्रो हम लेकर आए। इतना सब कुछ करने के बाद दिल्ली के लोग कांग्रेस के साथ क्यों नहीं खड़े हुए, इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, पार्टी से पॉलिटिकल गलती हो गई। हम 8 सीट जीते थे और अगर 28 सीट जीतने वाले को सपोर्ट कर रहे हैं तो वो जब उठ गए और हम दब गए। जब दो असमान जुड़ते हैं तो एक उठ जाता है और डूब जाता है।

वहीं केजरीवाल के शराब घोटाला मामले में आरोपमुक्त होने पर अजय माकन ने कहा, हमारे यहां तक जब कानूनी तौर पर कछ साबित नहीं हो जाता, दोषी नहीं कहा जाता। अभी वह एक कोर्ट से बरी हो गए हैं, मामला अभी हाई कोर्ट में है, तो इसमें कुछ नहीं कहूंगा और हाई कोर्ट के आदेश की तरफ नजर रहेगी। उन्होंने आगे कहा, मैंने पहले जो शराब घोटाला मामले को लेकर आरोप लगाए थे, वो पब्लिक डॉक्यूमेंट्स के आधार पर लगाए।

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।