तिरंगा मार्च में सिर्फ 'कॉकरोच' नहीं, सरकार समर्थक भी पहुंचे; क्या हुआ जब आमने-सामने आए

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च के दौरान शुक्रवार की शाम पालिका बाजार के पास सरकार समर्थक और विरोधी पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर नारेबाजी करने लगे। 

CJP LEHRA DO TIRANGA MARCH PROTEST
सरकार समर्थक लोग भी 'तिरंगा मार्च' में पहुंचे, जैसे ही दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आए, होने लगी जोरदार नारेबाजी।

कॉकरोच जनता पार्टी ने शुक्रवार की शाम को दिल्ली के कनॉट प्लेस पर स्थित सेंट्रल पार्क में 'लहरा दो तिरंगा' मार्च का आह्वान किया था, हालांकि मार्च के शुरू होने से थोड़ी देर पहले पुलिस ने अभिजीत दीपके को हिरासत में ले लिया। वहीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा को भी सेंट्रल पार्क पहुंचने से पहले हिरासत में ले लिया गया। इस दौरान अभिजीत दीपके को झंडेवालान स्थित एक घर से हिरासत में लिया गया, जबकि नेहा बोरा को मंडी हाउस इलाके से हिरासत में लिया गया। इसके अलावा पुलिस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर मंडी हाउस के पास प्रदर्शन कर रहे AISA समेत अन्य वाम संगठनों के कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने इलाके में बीएनएस की धारा 163 लगे होने का हवाला देते हुए इन लोगों को हिरासत में लिया। हालांकि इसके बाद भी बड़ी संख्या में लोग तिरंगा मार्च में शामिल होने पहुंचे और सेंट्रल पार्क का चक्कर लगाने लगे। इसी बीच वहां पर उस वक्त अजीब स्थिति भी बन गई, जब वहां कुछ ऐसे लोग भी पहुंचे जो सरकार का विरोध नहीं बल्कि सरकार का समर्थन कर रहे थे।

सरकार के पक्ष और विपक्ष में होने लगी जमकर नारेबाजी

पालिका बाजार के पास सरकार के समर्थक और विरोधी पक्ष के लोग आमने-सामने जुट गए और जमकर नारेबाजी करने लगे। इस दौरान जहां एक तरफ केंद्र सरकार के समर्थक लोग सरकार के पक्ष में नारेबाजी करते हुए ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाने लगे, वहीं दूसरी तरफ सरकार के विरोध में जमा हुए लोग CEC के विरोध में नारेबाजी करने लगे। समय बीतने के साथ ही कनॉट प्लेस पर दोनों ही पक्षों के लोगों का जमावड़ा बढ़ता गया। इस दौरान CJP समर्थक और विपक्ष के समर्थकों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और SIR प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने की मांग करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा भी मांगा।

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव

सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsतिरंगा मार्च में 'कॉकरोच' नहीं, सरकार समर्थक भी पहुंचे; आमने-सामने आने पर यह हुआ