चैट जीपीटी-गूगल पर सर्च किए सुसाइड के तरीके, ग्रेटर नोएडा में 12वीं के छात्र ने फिर ऐसे दी जान

हिन्दुस्तान, ग्रेटर नोएडा
Follow us on Google News
share

ग्रेटर नोएडा में डिप्रेशन के शिकार 12वीं क्लास के एक छात्र ने खुदकुशी कर ली। वह मूलरूप से बिहार के नालंदा का रहने वाला था और वर्तमान में अपने परिवार के साथ कुलेसरा में रहता था। छात्र ने खुदकुशी के लिए ऑनलाइन तरीके भी सर्च किए थे।

suicide case
छात्र आत्महत्या प्रतीकात्मक तस्वीर

ग्रेटर नोएडा के कुलेसरा में रहने वाले 12वीं क्लास के एक छात्र ने बुधवार की रात गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि छात्र ने मानसिक अवसाद में यह कदम उठाया। उसने आत्महत्या से पहले चैट जीपीटी और गूगल पर भी आत्महत्या को लेकर सर्च किया था।

पुलिस के मुताबिक, 17 वर्षीय गौरव पटेल कुलेसरा स्थित अक्षरधाम कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहता था। वह एक स्कूल में 12वीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा था। इसके साथ जेईई की कोचिंग ले रहा था। गौरव ने बुधवार की रात अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक, छात्र पिछले कुछ दिन से मानसिक अवसाद में चल रहा था। छात्र द्वारा आत्महत्या किए जाने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला। पुलिस छानबीन में जुटी है।

पुलिस ने छात्र के मोबाइल और लैपटॉप से गूगल और चैट जीपीटी की हिस्ट्री चेक की। जांच के दौरान मोबाइल की सर्च हिस्ट्री में पता चला कि छात्र ने घटना से पहले चैट जीपीटी और गूगल पर आत्महत्या से जुड़े तरीकों की जानकारी तलाश की थी।

डायरी में भावुक संदेश लिखा

छात्र की डायरी में भी कुछ ऐसे भावुक संदेश और व्यक्तिगत विचार लिखे मिले हैं, जिनसे यह संकेत मिलता है कि वह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव से गुजर रहा था। प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला मानसिक अवसाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। शव का पंचानामा भरकर पोस्टमॉर्टम कराया गया है। सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों के संबंध में स्पष्ट निष्कर्ष सामने आ सकेगा।

सोशल मीडिया से बना रखी थी दूरी

पुलिस पूछताछ में परिजनों ने बताया कि गौरव स्कूल और फिर कोचिंग जाता था। पढ़ाई के अलावा उसका किसी से कोई मतलब नहीं था। सोशल मीडिया पर भी उसका किसी से कोई वास्ता नहीं था। छात्र का मकसद सिर्फ पढ़ाई करना था। छात्र पिछले कुछ दिन से मानसिक अवसाद में था। पुलिस को कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।

मानसिक दबाव में होने की जांच हो रही

पुलिस के अनुसार छात्र मूलरूप से बिहार के नालंदा जिले का रहने वाला था और परिवार के साथ कुलेसरा में रह रहा था। पुलिस ने छात्र के मोबाइल फोन और अन्य व्यक्तिगत सामान की भी जांच शुरू की है। पुलिस परिजनों और छात्र के परिचितों से पूछताछ कर रही है। जिससे यह स्पष्ट हो सके कि वह किन परिस्थितियों में मानसिक दबाव में था।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsचैट जीपीटी-गूगल पर सर्च किए सुसाइड के तरीके, 12वीं के छात्र ने फिर ऐसे दी जान