दिल्ली में आवारा कुत्तों का आतंक, स्कूल से लाैट रही बच्ची को घेरकर काटा, गिरने से हाथ की हड्डी भी टूटी

Dec 22, 2025 01:32 pm ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली के किराड़ी इलाके में स्कूल से घर जा रही चौथी क्लास की एक छात्रा पर गली के आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। कुत्तों ने छात्रा के पैर में काट लिया। बचने के चक्कर में जब छात्रा भागने लगी तो इस दौरान वह गिर गई। इससे उसके एक हाथ की हड्डी भी टूट गई।

दिल्ली में आवारा कुत्तों का आतंक, स्कूल से लाैट रही बच्ची को घेरकर काटा, गिरने से हाथ की हड्डी भी टूटी

राजधानी दिल्ली के किराड़ी इलाके में स्कूल से घर जा रही चौथी क्लास की एक छात्रा पर गली के आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। कुत्तों ने छात्रा के पैर में काट लिया। बचने के चक्कर में जब छात्रा भागने लगी तो इस दौरान वह गिर गई। इससे उसके एक हाथ की हड्डी भी टूट गई।

यह घटना बीते गुरुवार की है। जानकारी के मुताबिक 12 साल की छात्रा काव्या अपने परिजनों के साथ किराड़ी गांव में रहती है। वह इलाके में ही घर के पास एक निजी स्कूल की चौथी क्लास में पढ़ती है। छात्रा की मां ने बताया कि वह रोज की तरह गुरुवार को भी स्कूल से वापस अपने घर लौट रही थी। जब वह घर से कुछ दूरी पर थी, तभी कुत्तों ने उसे घेर लिया और उस पर हमला कर दिया। इस दौरान जब एक कुत्ते ने उसके पैर में काटा तो वह वहां से भागने लगी, लेकिन कुत्तों के पीछा करने पर डर के कारण सड़क पर गिर गई।

घर से महज कुछ मीटर की दूरी पर घटना घटी

घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने कुत्तों को भगाकर बच्ची को बचाया और इसके बाद बच्ची के परिजनों को इसकी सूचना दी। परिवार द्वारा छात्रा को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। उधर, घटना से परेशान परिवार वालों ने कुत्तों के सड़क पर घूमने को लेकर संबंधित एजेंसियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

बच्ची के परिजनों का आरोप है कि इलाके के लोगों ने कई बार संबंधित विभाग को लावारिस कुत्तों की इलाके में बढ़ती संख्या और बच्चों पर हमले की आशंका को लेकर शिकायत की, लेकिन अब तक इस पर कोई कर्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि कम से कम इस घटना के बाद तो संबंधित विभाग के अधिकारी इस पर कार्रवाई करें, नहीं तो कभी भी कोई भी कुत्तों के हमले का शिकार हो सकता है। घर से महज कुछ मीटर की दूरी पर ही यह घटना घटी। लोगों में घटना को के बाद रोष व्याप्त है।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
;;;