ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRफेसबुक के जरिए तलाकशुदा महिला से की दोस्ती, फिर शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, बच्चा होने पर...

फेसबुक के जरिए तलाकशुदा महिला से की दोस्ती, फिर शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, बच्चा होने पर...

फेसबुक पर दोस्ती कर छतरपुर की रहने वाली महिला से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने राजस्थान के रहने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। महिला ने वसंत कुंज थाने में शिकायत दी थी। आरोपी राजेंद्र उर्फ राजू...

फेसबुक के जरिए तलाकशुदा महिला से की दोस्ती, फिर शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, बच्चा होने पर...
वरिष्ठ संवाददाता,नई दिल्लीFri, 28 May 2021 09:43 PM
ऐप पर पढ़ें

फेसबुक पर दोस्ती कर छतरपुर की रहने वाली महिला से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने राजस्थान के रहने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। महिला ने वसंत कुंज थाने में शिकायत दी थी। आरोपी राजेंद्र उर्फ राजू डांगी पर पूर्व पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित और दुष्कर्म करने का मुकदमा पहले से दर्ज है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता मूलत: झारखंड की रहने वाली 32 वर्षीय महिला की दोस्ती फेसबुक के जरिए राजस्थान के उदयपुर के रहने वाले राजेंद्र से हुई थी। महिला तलाकशुदा है। महिला के अनुसार, युवक ने महिपालपुर स्थित एक होटल में शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 

इसके बाद बेंगलुरु जाकर उसने एक बच्चे को जन्म दिया। लेकिन, युवक ने शादी करने से मना कर दिया। महिला ने इसकी शिकायत वसंत कुंज नॉर्थ थाने में दी। पुलिस टीम ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस टीम ने शुक्रवार को आरोपी युवक को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें