ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRचुनाव से पहले दिल्ली में कांग्रेस को एक और झटका, योगानंद शास्त्री ने दिया इस्तीफा, जानें वजह

चुनाव से पहले दिल्ली में कांग्रेस को एक और झटका, योगानंद शास्त्री ने दिया इस्तीफा, जानें वजह

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष योगानंद शास्त्री ने प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा के साथ वैचारिक मतभेदों के कारण पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। शास्त्री ने शनिवार को...

चुनाव से पहले दिल्ली में कांग्रेस को एक और झटका, योगानंद शास्त्री ने दिया इस्तीफा, जानें वजह
नई दिल्ली | लाइव हिन्दुस्तान टीम Sat, 18 Jan 2020 05:11 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष योगानंद शास्त्री ने प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा के साथ वैचारिक मतभेदों के कारण पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। शास्त्री ने शनिवार को बताया कि उन्होंने कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ताओं की पार्टी में उपेक्षा से व्यथित होकर कांग्रेस के प्रभारी पीसी चाको को अपना इस्तीफा भेज दिया है।

न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार, शास्त्री ने दिल्ली विधानसभा के आगामी चुनाव के मद्देनजर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के नेताओं पर टिकट बेचने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस की कमान ऐसे व्यक्ति के पास है जो किसी का सम्मान नहीं करता है और ऐसे लोगों से घिरा है जो विधानसभा चुनाव के टिकट बेचने में लिप्त हैं।

दिल्ली चुनाव 2020 : टिकट वितरण से पहले ही कांग्रेस में विरोध शुरू

समझा जाता है कि महरौली विधानसभा सीट से पूर्व विधायक शास्त्री, इस चुनाव में टिकट नहीं मिलने की आशंका से नाराज चल रहे थे। वह महरौली सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं।

शीला दीक्षित सरकार में मंत्री रहे शास्त्री, दिल्ली की सत्ता से 2013 में कांग्रेस के बाहर होने तक विधानसभा अध्यक्ष थे। शास्त्री के आरोपों पर चोपड़ा या प्रदेश कांग्रेस के किसी नेता ने फिलहाल कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की है।     

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें