ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRदिल्ली में यमुना खतरे के निशान से महज 16 सेमी नीचे, बारिश लगातार जारी

दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से महज 16 सेमी नीचे, बारिश लगातार जारी

हरियाणा द्वारा हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़़े जाने के बाद दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर 203.84 मीटर तक पहुंच गया है और शनिवार सुबह तक इसके खतरे के निशान तक पहुंचने की संभावना है।  बाढ़...

दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से महज 16 सेमी नीचे, बारिश लगातार जारी
नई दिल्ली | एजेंसीFri, 27 Jul 2018 04:12 PM
ऐप पर पढ़ें

हरियाणा द्वारा हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़़े जाने के बाद दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर 203.84 मीटर तक पहुंच गया है और शनिवार सुबह तक इसके खतरे के निशान तक पहुंचने की संभावना है। 

बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि यमुना अभी 204.83 मीटर के खतरे के निशान से 16 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। 

अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को हरियाणा में हथिनीकुंड बैराज से 1.36 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया जबकि शुक्रवार को यह मात्रा 83,241 क्यूसेक रही।

अधिकारी ने कहा कि पहाड़ों में भारी बारिश के कारण हथिनीकुंड में पानी का स्तर खतरनाक स्तर तक बढ़ गया।

उन्होंने कहा कि नई दिल्ली को पीने का पानी मुहैया कराने वाले हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी को शहर में पहुंचने में आमतौर पर 72 घंटों का समय लगता है। उन्होंने यह भी कहा कि पानी के स्तर को लेकर विभाग ने एडवाइजरी जारी कर दी है। 

यमुना की सफाई को लेकर एनजीटी ने दिल्ली जल बोर्ड को लगाई फटकार


 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें